Author: Akash Times
कोरबा – जिले की थाना दीपका पुलिस ने हरदीबाजार रोड किनारे हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। जिसमें हत्या के जुर्म में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 01.03.2024 को सूचक थाना दीपका उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 7370 का चालक अजय भार्गव दीपका हरदीबाजार रोंड़ 19 नंबर कांटा के पास गढ्डा के कीचड़ में मृत अवस्था में पड़ा है की सूचना पर मर्ग क्रमांक 20/2024 धारा 174 जाफौ. के तहत दर्ज कर शव का पंचनामा कर पीएम कराया…
नारायणपुर। लोकसभा चुनाव में माओवादी किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. जिसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया. जिससे माओवादियों के मंसूबे को कामयाब होने से रोका जा सके. इस दौरान खूंटी और चाइबास के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबल और माओवादी आमने सामने हो गए. सुरक्षाबल के जवानों को देखते ही माओवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबल के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की सूचना है वहीं कई के हताहत की खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के तमलुक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नंदीग्राम में गुरुवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता रोटीबाला अरी की हत्या को लेकर तनाव बढ़ गया है। रोटीबाला की हत्या के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। टीएमसी कार्यकर्ताओं की कुछ दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया। सबसे अधिक तनाव सोनाचूरा इलाके में हैं। कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हमलावरों ने इसी इलाके में घटना को अंजाम दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।…
दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में मतदान हो चुका है। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसके लिए आज 23 मई को शाम 6:00 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ता व पदाधिकारी की मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी। प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 23 मई की शाम 6 बजे से छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध लग जाएगा। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त…
कोरबा। कोरबा जिले में दो बच्चों के पिता ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक घर पर शराब के नशे में पहुंचा, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद दूसरे दिन सुबह पंखे से लटकता हुआ शव मिला। युवक की पत्नी 2 साल से अपने मायके में रह रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर बस्ती के प्रेम नगर का है। युवक का नाम कृष्ण कुमार यादव (36) था। मंगलवार की रात वह नशे में…
नई दिल्ली। आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले में आज दिल्ली पुलिस अरविंद केजीरवाल के माता- पिता से पूछताछ करने वाली थी। हालांकि अभी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली पुलिस सीएम अरविंद केजरीवाल के माता पिता से पूछताछ नहीं करेगी। केजरीवाल घऱ पर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर माता पिता के साथ पुलिस का इंतजार करते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट की थी। वीडियो को पोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा था कि मैं अपने माता-पिता और पत्नी के…
पांच साल से भी ज्यादा समय तक शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले एक युवक को अपनी शादी के एक सप्ताह के बाद ही दुष्कर्म के मामले में जेल जाना पड़ा। प्रेमिका से शादी का वादा कर के किसी और से शादी करने से नाराज प्रेमिका ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसके बाद कुम्हारी पुलिस ने आरोपित के दुष्कर्म की धारा के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र की 29 वर्षीय युवती का कुम्हारी निवासी अजय कुर्रे (35) नाम के युवक से लंबे समय से…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की संयुक्त टीम गुरुवार को सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी प्रकार जनहानि की खबर नहीं है। बस्तर के जंगलों से एक बार फिर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक़ नारायणपुर जिले…
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई. छात्रा का शव गंगोह क्षेत्र के कॉलेज से 500 मीटर दूर मिला है. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की गई. परिजन और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में धरना शुरू कर दिया. पुलिस के आश्वासन के बाद 12 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन तैयार हुए. जानकारी के…
भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सड़क पर खड़े खराब ट्रक को क्रास करते समय पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार की मौत हो गई। तीनों मृतक ग्राम ढेकुना, तहसील सिमगा के निवासी थे। हादसा मंगलवार की रात लगभग 10 बजे हुआ। लिमतरा (नांदघांट) अंचल के ग्राम ढेकुना के तीन युवक मोटरसाइकिल से ग्राम लिमतरा से अपने घर ढेकुना जा रहे थे। ढेकुना ओवरब्रिज नेशनल हाईवे पर ढेकुना के पास एक खराब ट्रक खड़ा था, जिसको क्रास करते समय पीछे से आ रहे ट्रक…
