Author: Akash Times
चंडीगढ़। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पर बुधवार को पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया और सब इंस्पेक्टर सुमर को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर सुमेर पर आरोप है कि उन्होंने 3 नशे के सौदागरों के खिलाफ समय पर चार्जशीट फाइल न कर उन्हें जमानत दिलवाने में मदद की है। चंडीगढ़। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पर बुधवार को पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम…
रायपुर। शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 02 जून, 09 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली थी। परिषद द्वारा परीक्षाओं के पुनः आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित कर सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। साथ ही परिषद…
चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शराब की लत छुड़ाने की दवा खाने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि इन चारों ने शराब छुड़ाने का दावा करने वाले तथाकथित बाबा से शराब छुड़ाने के लिए दवाई ली थी. दवाई खाने के बाद चारों बेहोश हो गए. मामला चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के गुलगांव का है. इस घटना से फिर एक बार ‘नीम हाकिम खतराए जान’ की कहावत सही साबित हो गई. चारों गए तो थे शराब की लत को…
गोरखपुर: पड़ोसी से झगड़े में रेप के केस को हथियार बनाना एक पड़ोसन पर भारी पड़ गया। पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है। इस महिला ने खुद एसपी सिटी के पास पहुंच कर कहा कि उसने जो केस दर्ज कराया है, वह फर्जी है। पड़ोसी से झगड़ा होने पर उसने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया था। उसकी बातों को सुनने के बाद एसपी सिटी केके बिश्नोई ने दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराने वाली महिला पर केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया। दअरसल, इसी तरह के आपसी विवाद में फर्जी केस…
महासमुंद। महासमुंद में कोतवाली पुलिस और सायबर सेल ने आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 नग लैपटाॅप, 13 नग मोबाइल, 20 नग सीम कार्ड, 1 नग बैंक पासबुक , 3 चेक बुक जब्त करने के साथ 5 चालू खाता मे 5 लाख रुपये को फ्रीज किया है. दरअसल कोतवाली पुलिस को 9 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष नगर महासमुंद में एक व्यक्ति अपने मोबाईल से आनलाईन IPL सट्टा खिला रहा है. पुलिस ने मुखबीर…
मुंबई. चिलचिलाती गर्मी की वजह से शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ गई. अहमदाबाद में उन्हें लू लगने से डिहाइड्रेशन हो गया. बुधवार को दोपहर 2 बजे किंग खान को अस्पताल में एडमिट करवाया गया. फिलहाल अस्पताल में टाइट सिक्योरिटी है. पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. शाहरुख खान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी KKR टीम के सपोर्ट करने के लिए मंगलवार को ही गुजरात पहुंचे थे. सोमवार को उन्होंने मुंबई में वोट डाला और फिर अगले दिन वह टीम को चियर्स करने के सिलसिले में अहमदाबाद आ गए.
भारत में इलाज कराने के लिए आए बांग्लादेश के एक सांसद अनवरुल अजीम की कोलकाता में हत्या हो गई। बताया गया है कि वे 11 मई को इलाज कराने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। इसके बाद वे अचानक ही गायब हो गए। उनकी आखिरी ज्ञात लोकेशन कोलकाता के राजरहाट में स्थित संजीवा गार्डन्स थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि, बुधवार को बांग्लादेश के गृह मंत्री असद्दुजमां खान ने एलान किया कि अजीम की हत्या हुई है। इस मामले में बांग्लादेश पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया…
झारखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला आया है। यहां एक भाई ने ही अपनी बहन को कुल्हाड़ी से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी। यह हत्या बहन के प्रेम संबंध के कारण हुई है। घटना चतरा जिले की है। सदर पुलिस थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले की एक दलित युवती का एक आदिवासी युवक के साथ प्रेम संबंध था। यह बात लड़की के भाइयों को रास नहीं आई। हत्या के ठीक पहले युवती अपने प्रेमी के साथ थी। भाइयों ने उन्हें पकड़ किया। भाई दोनों को पकड़कर सेहदा गांव के पास एक जंगल…
एलिमिनेटर मैच से पहले विराट कोहली को अहमदाबाद में धमकी मिली जिसकी वजह से आरसीबी ने अपना एकमात्र प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया। इसके अलावा मैच से पहले कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं हुई। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ। दरअसल, आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच 22 मई को खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी जबकि दूसरी टीम क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा इस मुकाबले से पहले आनंदबाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक,…
हैदराबाद: तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) टी.एस. उमा महेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की गई है। एसीबी की टीम ने मंगलवार देर रात तक हैदराबाद में उनके घर, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद, राव को गिरफ्तार किया। टी.एस. उमा महेश्वर राव हैदराबाद में केंद्रीय अपराध स्टेशन (सीसीएस) में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एसीपी के रूप में कार्यरत थे।
