Author: Akash Times

रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ऐसी घटना बहुत गंभीर और चिंताजनक है। ईश्वर की कृपा है कि सभी मरीज़, स्टाफ और उनके शुभचिंतक सुरक्षित हैं। बिजली की ओवरलोडिंग से हुई ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए पिछली सरकार में हमने हर अस्पताल की अर्धवार्षिक इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट का आदेश पारित किया था। सभी अस्पतालों के प्रशासन से अपेक्षा है कि इसका पूरी तत्परता से पालन किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी खतरनाक सुरक्षा चूक न होने पाए।

Read More

कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के तीन नायब तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन किया जा रहा था। सकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार विनिता शर्मा को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने मंगलवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एक-एक नायब तहसीलदारवार मामलों की समीक्षा की। चेतावनी देते हुए…

Read More

राज्य में 14 लाख से अधिक राशन कार्डों नवीनीकरण आचार संहिता की वजह से रोक दिया गया है। इस वक्त पीडीएस के अंतर्गत हैं 77 लाख राशनकार्ड हैं। इसके साथ ही 62.69 लाख कार्डधारियों ने नवीनीकरण कराया है। वहीं अब तक 45 लाख नए राशन कार्ड बांटे गए हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद बचे कार्ड बांटे जाने वाले हैं। राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर राज्य सरकार ने छूटे हुए हितग्राहियों को मोहलत देते हुए इसकी तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी थी। अब तक प्रदेश में 15 प्रतिशत और जिले के करीब 25 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों का नवीनीकरण…

Read More

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपने पति से झगड़े के बाद इतना गुस्सा हो गई कि उसने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद महिला बेटी के शव के साथ करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घूमती रही। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार देर रात को एमआईडीसी पुलिस थाने की सीमा में हुई। आरोपी महिला 23 वर्षीय ट्विंकल राउत और उनके पति 24 वर्षीय राम लक्ष्मण राउत रोजगार…

Read More

कवर्धा। कवर्धा सड़क हादसे में पुलिस ने वाहन चालक दिनेश यादव और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई। दोनों को पुलिस ने हिरासत में रखा है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। कवर्धा जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू की माने तो पिकअप चालक दिनेश से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसका पैर चप्पल की वजह से एक्सीलेटर में फंस गया था। वाहन की गति अधिक होने से ब्रेक नहीं लग पाया, जिसके बाद गाड़ी न्यूट्रल हो गई। गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होता देख उसने…

Read More

रायपुर। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य समेत अन्य चतुर्थ श्रेणी के 880 पदों पर भर्ती के लिए अब व्यापमं से परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन मंगाए गए थे। इसे लेकर अब निर्देश जारी किए गए। इसके अनुसार आवेदकों को अपने आवेदन पत्र क्रमांक को व्यापमं की वेबसाइट में प्रमाणित करना अनिवार्य होगा। जो आवेदक निर्धारित समय-सीमा में फार्म को सत्यापित नहीं करते हैं तो उनका फार्म निरस्त हो जाएगा। आवेदन को प्रमाणित करने की तारीख और संबंधित निर्देश आचार संहिता समाप्त होने…

Read More

बेंगलुरु: कर्नाटक से एक अनोखा मामला सामने आया है. कोप्पल कोर्ट के जज ने चपरासी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. जज ने जब चपरासी की 10वीं की 99 प्रतिशत की डिग्री देखी तो वह हैरान रह गए क्योंकि चपरासी पढ़ने और लिखने में सक्षम नहीं था. जज ने चपरासी की 10वीं की मार्कशीट पर संदेह जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. 23 साल के प्रभु लक्ष्मीकांत लोकरे कोप्पल कोर्ट में सफाईकर्मी के रूप में काम किया करते थे. हाल ही में उन्होंने अपनी कक्षा 10 की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त करने के बाद कोर्ट में चपरासी…

Read More

पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही में दिव्यांग रोजगार सहायक की शर्मनाक करतूतों का उजागर हुआ है। आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को घर में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी दिव्यांग रोजगार सहायक संतोष केवट को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। आरोपी संतोष केवट दिव्यांग रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि उनकी बच्ची 10 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा है। बच्ची पानी लाने के लिए हैंडपंप पर गई थी। इसी…

Read More

बिलासपुर। नीट के प्रश्न पत्रों का गलत सेट वितरित करने के बाद उसे ठीक कराने में प्रतियोगियों का बहुत समय बर्बाद हुआ. प्रभावित बालोद के विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका पेश की. इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए एनटीए (National Testing Agency) से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार 24 मई को होगी. नीट की परीक्षा शासकीय उमा विद्यालय बालोद में भी आयोजित की गई थी. परीक्षा के दिन दोपहर 2.00 बजे, भारतीय स्टेट बैंक, बालोद से प्राप्त प्रश्न पत्रों का पहला सेट वितरित किया गया था, जो कि सही नहीं था. परीक्षा आयोजित कर रहे…

Read More

रायपुर। कल गुढ़ियारी में की गई मारपीट के बाद आरोपी के गिरफ्तार न किए देने के विरोध में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली रामकी कंपनी के सभी सफाई मित्र हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को शहर के किसी भी मोहल्ले में कचरा एकत्रित नहीं हुआ । कर्मचारियों ने आज हड़ताल कर दिया है। कल मारपीट की घटना पर थाने में शिकायत भी की गई थी मगर कार्रवाई नहीं होने से आज सभी ने काम बंद कर दिया है। अचानक हड़ताल से निगम कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाया है। सभी हड़ताली कर्मचारी दलदल सिवनी कलेक्शन प्वाइंट में…

Read More