Author: Akash Times
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के PG हॉस्टल में एक मेडिकल छात्र ने सुसाइड कर लिया है. मृतक छात्र का नाम रंजीत भुजन (उम्र 25 साल) है जो पड़ोसी राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का रहने वाला था और रायपुर एम्स में इंटर्नशिप कर रहा था. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची आमानाका पुलिस ने मर्ग कायम कर कमरे की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. शुरूआती जानकारी के मुताबिक, रंजीत इंटर्नशिप में फेल हो जाने की वजह से डिप्रेशन में चला था, जिसकी वजह से उसका एम्स इलाज भी चल…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों को बड़ा झटका लगा है. SC ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है और सभी 8 आरोपी सदस्यों की जमानत रद्द कर दी है. पीएफआई के इन 8 सदस्यों पर देशभर में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है. पिछले साल अक्टूबर में मद्रास हाईकोर्ट ने इन आरोपियों को बेल दे दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया गया था. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की बेंच ने सुनवाई की. SC ने कहा, अपराध की…
पटना: भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है. वह काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. पवन सिंह पर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए यह कार्रवाई की गई है. बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से जारी निष्कासन आदेश में लिखा गया है, ‘पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. उनका यह कार्य दल विरोधी…
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. सनकी शख्स ने शादीशुदा महिला टीचर की गला रेतकर पहले निर्ममता से उसकी हत्या कर दी और फिर शव को जलाने की भी कोशिश करने लगा. हालांकि इससे पहले कि वो महिला के शव को आग के हवाले कर पाता वहां लोगों की भीड़ जुट गई जिसके बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया. हत्या की ये वारदात प्राणपुर थाना क्षेत्र की है जहां स्कूल जा रही महिला टीचर यशोदा देवी को अकेला पाकर सिरफिरे शख्स हलचल कुमार ने धारदार हथियार से उस पर कई बार हमला…
कवर्धा। सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र में फिर से हत्या का मामला सामने आया है। खेत के झोपड़ी में 35 वर्षीय युवक की लाश मिली है। युवक के गले में लिगेचर (गला दबाने का निशान) व शरीर में संघर्ष के निशान दिखाई दे रहे है। ग्राम घुघरी कला के खेत में युवक की लाश मिली है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम राजू राजपूत पिता जगदीश राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी घुघरी कला ठाकुर पारा है। उसके खेत के झोपड़ी में संदिग्ध अवस्था में…
मेरठ: मेरठ के पल्लवपुरम फेज -1 निवासी एसबीआई से रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने लॉकर से करीब 20 लाख की ज्वेलरी और सामान चोरी का आरोप लगाया है। मंगलवार को जब वह बेटी के साथ लॉकर खोलने बैंक पहुंचे, तब चोरी की जानकारी हुई। बैंक अधिकारियों ने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित पक्ष को बुधवार को थाने बुलाया गया है। पल्लवपुरम फेस-1 निवासी सलीमुद्दीन खान एसबीआई से रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि पल्लवपुरम के एक बैंक में उनका लॉकर है। लॉकर से कुछ ज्वेलरी निकालने के लिए वह अपनी बेटी…
रॉयटर्स, मैदुगुरी। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के गांव जुराक में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें लगभग 40 लोगों की मौत हो गई। गांव में हुई अंधाधुंध गोलीबारी के बीच आरोपियों ने कई घर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है। बता दें कि यहां चरवाहों और किसानों के बीच झड़पें आम बात हैं। पुलिस और निवासियों ने इस घटना की जानकारी मंगलवार को दी। जुराक गांव में हमला करने वाले हथियारबंद लोगों को स्थानीय तौर पर डाकू कहा जाता है। पठार पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि सुरक्षा…
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में मंगलवार देर रात हिट रन मामले में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए। घटना नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर सीतामढ़ी-बरियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित मोहनपुर की है। मंगलवार रात करीब पौने ग्यारह बजे अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को बुरी तरह से रौंद दिया। हासते में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर…
भिलाई। छत्तीसगढ़ बीते कुछ दिनों से हादक हासों में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अहिवारा का है। यहां एक दम्पती मॉर्निंग वॉक पर निकला था । इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों की…
नोएडा: नोएडा के जिला अस्पताल में बुधवार तड़के सुबह बेसमेंट में आग लग गई। सूचना पाकर फायर विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने आग को बुझा दिया, लेकिन इस दौरान धीरे धीरे धुआं वार्ड में जाने लगा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले ही एक फ्लोर पर आईसीयू में मौजूद 25 मरीजों को सकुशल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 39 में जिला अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार तड़के करीब चार बजे सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग के कारण सर्वर…
