Author: Akash Times
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने 9वीं की नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। तीन लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाकर कार में गैंगरेप किया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि आरोपियों ने पहले घर के सामने से लड़की का किडनैप किया। उसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर चलती बोलेरो में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शुभम रजक और उसके दो साथियों जित्तू चौधरी और आशीष ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के…
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में इनकम टैक्स की जांच शाखा द्वारा की जा रही छापेमारी का आज चौथा दिन है। अब तक तीन जूता कारोबारियों के 10 से ज्यादा ठिकानों से 11200 से ज्यादा नोटों की गड्डियां मिलीं। ये रकम डबल बेड, गद्दे, अलमारी, बैग, जूते के डिब्बे और अन्य जगह से बरामद की गईं। इस रकम को बैंक की कैश जमा करने वाली वैन से करेंसी चेस्ट में भेजकर जमा कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आज भी जारी रहेगी। वैन मंगवाकर सरकारी अकाउंट में जमा कराया कैश बता दें कि विभाग ने शनिवार को शहर के…
कोरबा : कोरबा जिले के वन परिक्षेत्र पाली के जंगलों में मौजूद बाघों की ट्रेकिंग के लिए वन विभाग ने चैतुरगढ़ व आसपास के क्षेत्र के जंगलों में 6 कैमरा लगाया गया है। अब ट्रेकिंग कैमरे के जरिए इसका पता लगाया जाएगा। हालाकि अब तक इस क्षेत्र में मौजुद बाघो की पुष्टि नही हो सकी है। ज्ञात रहे विगत दिनों कुछ ग्रामीणों ने कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली वन मंडल के सपलवा क्षेत्र में चार बाघों को सडक पार करते समय रात में देखे जाने का दावा किया था। दावा करने के साथ ही इसका एक वीडियो भी सोशल मिडिया…
कोरबा 21 मई 2024/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए वर्ष 2025 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिवर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन नामांकन 31 जुलाई 2024 तक मंत्रालय द्वारा जारी वेबसाइट https://awards.gov.in पर किया जा सकता है। आवेदन केवल उक्त वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकृत होंगे, साथ ही आवेदन की एक प्रति जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग को भी उपलब्ध…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने एक नाबालिग रेप पीड़िता को अबॉर्शन की इजाजत दे दी है। इसी के साथ अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक नाबालिग की पीड़ा को अदालत चुपचाप देखती नहीं रह सकती है। नाबालिग लड़की के जीजा पर उसके साथ रेप का आरोप है। चीफ जस्टिस रवि मालीमाथ और जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने सोमवार को नाबालिग को गर्भपात कराने की इजाजत दी। खास बात यह है कि अदालत का यह आदेश इसी कोर्ड के पांच दिन पूर्व में दिए गए उस फैसले के बाद आया है जिसमें कोर्ट ने…
कोरबा 21 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 04 जून को आईटी कॉलेज झगरहा में होने वाली मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उन्होंने मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी, ईव्हीएम मशीनों, पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस हेतु रिजर्व टीम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ईव्हीएम एवं प्रपत्र सीलिंग, 100 मीटर तक सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल कैमरा प्रतिबंध, पार्किंग व्यवस्था, मीडिया कंट्रोल रूम, कंट्रोल रूम कम्युनिकेशन, जलपान व्यवस्था, रेंडमाइजेशन, वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, चिकित्सा व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित…
कोरबा 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से डटकर लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, श्री तुलाराम भारद्वाज, श्री रोहित सिंह, श्री गौतम सिंह सहित जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी…
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में हाल के दिनों में काफी तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 74,220 रुपए हो गया है। इससे पहले के कारोबारी सत्र 17 मई को सोना 73,383 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। ऐसे में ज्यादातर निवेशक यह जानना चाहते हैं कि आखिर सोने की कीमतों में तेजी कब तक रहेगी और यह कहां तक जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म एमके वेल्थ मैनेजमेंट की ओर से सोने की कीमतों को लेकर रिपोर्ट निकाली गई है ।
रायपुर: लोकसभा चुनाव देश में चल रहा है। पांच चरणों की वोटिंग हो चुकी है, आखिरी के दो चरणों की वोटिंग होनी है। लिहाजा चुनाव आयोग अब मतगणना की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है। 4 जून को मतगणना पूरे देश में एक साथ कराई जाएगी, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कई राज्यों में हुए हैं, लिहाजा सभी की काउंटिंग एक साथ होगी। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के भी 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी मतगणना के दौरान…
खैरागढ़/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना खैरागढ़ जिले से है. मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को अज्ञात ने ठोकर मारी दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 55 वर्षीय व्यक्ति के शरीर के दो टुकड़े हो गए. दूसरी घटना गौरेला जिले की है. गौरेला-अमरकंटक मार्ग में चुकती पानी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी. इस ठोकर में महिला दूर सड़क के किनारे जा गिरी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य महिलाओं…
