Author: Akash Times
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.2024- 20.05.2024 की दरम्यानी रात पुलिस चौकी सीएसइबी जिला कोरबा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह अपने हमराह आरक्षक विनोद तिवारी के साथ रात्रि गश्त पर रवाना हुए थे। इस दौरान सूचना मिली की टी पी नगर RB पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा विवाद कर उपद्रव बाजी कर रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौक़े में पहुंच कर देखा गया, तीन व्यक्ति आपस में लड़ झगड़ कर विवाद कर रहे थे जिसमें आरोपी रजत चतुर्वेदी पिता जगदीश चतुर्वेदी निवासी संजय नगर स्टेशन रोड कोरबा…
नई दिल्ली: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हाल ही में दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए दो महिलाओं पर जुर्माना लगाया। इन महिलाओं ने अपने पूर्व पतियों के खिलाफ क्रूरता में केस दर्ज कराया था। हाई कोर्ट इनके पूर्व पतियों की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि दोनों पक्षों में वैवाहित विवाद का निपटान हो चुका है और दोनों महिलाओं ने गुजारा भत्ता भी स्वीकार कर लिया है लेकिन, पूर्व पतियों के खिलाफ केस वापस नहीं लिया है। जिस पर हाई कोर्ट ने दोनों महिलाओं को फटकार लगाई और जुर्माने…
गरियाबंद। गरियाबंद वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र इंदागाव देवभोग अमलीपदार छैला जंगल में आरोपी द्वारा जंगल में फंदा लगाकर वन्य प्राणी तेंदुआ का शिकार किया गया है वन विभाग द्वारा आरोपी को पकड़कर वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कर जेल भेजा गया है. वन विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की छ.ग. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छ.ग. रायपुर श्री व्ही. श्रीनिवास राव, भा.व.से. एवं मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त रायपुर राजू अगासीमनी, भा.व.से. के निर्देश तथा वन मंडलाधिकारी गरियाबंद वनमंडल गरियाबंद लक्ष्मण सिंह भा.व.से. के मार्गदर्शन में…
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले में मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इन…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा स्थित घेवरा गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 19 वर्षीय बेटी की टंगिया से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी है. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरोरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी योगेश वर्मा नशे का आदी है. योगेश अपनी पत्नी जानकी और बेटी आरती के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने दोनों को मार दिया. बताया जा रहा है कि योगेश ने इस खूनी वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका बेटा अपने…
एक साथ 19 शव का अंतिम संस्कार, रो पड़ा पूरा गांव, अंतिम संस्कार में डिप्टी CM विजय शर्मा हुए शामिल
कवर्धा। Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम सेमहारा में जब मंगलवार को एक साथ 19 लोगों की अर्थी एक साथ उठी तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार में शामिल सभी की आंखें नम हो गई। हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार ह्रदय विदारक रहा। एक ही चिता पर 10 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। अंतिम संस्कार में डिप्टी CM विजय शर्मा भी शामिल हुए। बतादें कि कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के…
ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर देश में पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने मोहम्मद मोखबर को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त करने को मंजूरी दी है। दुनिया के प्रमुख नेताओं ने राइसी के निधन पर शोक जताया है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हैं। इधर, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि देश में 21 मई को राजकीय शोक रहेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर हादसे में निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर…
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ बिना अनुमति के यहां के भाजपा मुख्यालय की ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने के बाद मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस ने कहा कि केजरीवाल के विरोध मार्च के आह्वान के बाद रविवार को भाजपा मुख्यालय के पास सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई, क्योंकि आप ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर जाने की कोई अनुमति नहीं मांगी थी। दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ बिना अनुमति के…
यूपी। आगरा जिले में जूता कारोबारी के ठिकानों पर 56 घंटे की छापेमारी में कुल मिलाकर लगभग 56 करोड़ रुपये की नगदी मिली है। यहां लगभग 53 करोड़ रुपये की नगदी विभाग ने गिन ली है। इस नगदी से कुल 11,200 गड्डियां बनीं जिनको सरकारी अभिरक्षा में पहुंचा दिया गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इन इकाइयों द्वारा अपने रिटर्न में जो आय दिखाई जा रही, उसमें टर्नओवर का बड़ा हिस्सा छिपाया जा रहा है। आईटी को कुछ पर्चियां लगी है जिससे लेनदेन के सच बाहर आ सकते हैं। करोड़ों की संपत्ति जब्त होने की खबरों के बाद शहर…
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों की प्रकृति गंभीर है, तो अदालत जमानत का अपना आदेश भी रद्द कर सकती है। भले ही आरोपी ने जमानत का दुरुपयोग न किया हो। शीर्ष अदालत ने हत्या के मामले में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि ‘कानून का यह स्थापित मानदंड है कि आरोपी को एक बार जमानत मिल जाने के बाद उसे यांत्रिक (सामान्य) तरीके से रद्द नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि,…
