Author: Akash Times

नोएडा: साइबर अपराधियों ने पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर भारतीय रेलवे से रिटायर्ड जनरल मैनेजर (जीएम) के साथ 52 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उनको 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर तीन बार में खाते में रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सोसाइटी निवासी 69 वर्षीय प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि नौ मई को उनके मोबाइल पर एक रिकार्डेड मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने एक पार्सल भेजा है, जो अब तक डिलिवर नहीं हुआ। ज्यादा जानकारी के लिए…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में गैंस एजेंसी दिलाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। विधानसभा रोड स्थित सफायर ग्रीन निवासी सोनल सिंह जिंदल (35) ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रतन मिश्रा और अन्य ने अपनी साझेदारी में गैस एजेंसी लेने का आफर दिया था। इसके लिए सुरक्षा निधि आदि पर खर्च होने वाली राशि के रूप में दो करोड़ 11 लाख रुपये सोनल सिंह से लिए। उसके बाद न तो एजेंसी दी और न ही रकम वापस की। रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में गैंस एजेंसी दिलाने…

Read More

रायपुर।बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोडगा में बम ब्लास्ट से हुई मासूम बच्चों की मौत की घटना को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है. इस घटना की जांच के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी छविन्द्र कर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. जांच समिति में छविन्द्र कर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा विकम मंडावी विधायक बीजापुर, नीना रावतिया महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लालू राठौर जिला अध्यक्ष-बीजापुर, शंकर कुडियाम अध्यक्ष जिला पंचायत, बीजापुर, बसंत ताती लच्छु मोडियाम ब्लाक अध्यक्ष…

Read More

बिलासपुर। दो पुलिस निरीक्षकों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद वेतनवृद्धि व सेवानिवृत्ति के बाद देयकों का भुगतान रोकने के पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने सन् 2016 में पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शर्मा व एनएल धृतलहरे सहित अलग अलग थाने में पदस्थ अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच का आदेश दिया था। जांच के बाद इन सभी की वेतनवृद्धि रोक दी गई। इनमें से जो निरीक्षक रिटायर्ड हो गए हैं उनके देयकों का भुगतान भी रोक दिया गया। इसके खिलाफ निरीक्षकों ने हाईकोर्ट की शरण ली। याचिकाकर्ताओं की ओर…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन वनमंडल अंतर्गत पाली उप वन मंडल के चैतमा रेंज में एक व्यस्क तेंदुआ के शिकार होने की जानकारी दी जा रही हैं। जानकारी होते ही कटघोरा वनमंडल के अधिकारी त्वरित हरकत में आ गए। 2-3 अलग-अलग दल जंगल के उस स्थान पर पहुंच गई जहां तेंदुए का आधा अधूरा शव पड़ा था। रायपुर से सर्चिंग डॉग की टीम को भी बुला लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक तेंदुआ का शिकार 1-2 दिन में ही किया गया है। उसके शरीर से खाल के कुछ हिस्से निकाले जाने के साथ ही नाखून, दांत…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले में 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी ढंग से 12 एकड़ दर्ज कराने और गरियाबंद जिले के एचडीएफसी बैंक से इस जमीन को बंधक रख 22 लाख रूपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने ग्राम सिलादेही के तत्कालीन पटवारी दयाराम साहू (47 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह बिर्रा थाना क्षेत्र का मामला है। दरअसल, ग्राम देवरानी निवासी नम्मू लाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2.5 एकड़ खेत को ग्राम पवनी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी परमानंद कर्ष और उसके साथियों ने तत्कालीन हल्का पटवारी से मिलीभगत कर खसरा नंबरों में फर्जीवाड़ा कर फर्जी तरीके से…

Read More

रायपुर/दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मॉनसून के सीजन की शुरुआत जल्द ही हो जाएगी। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में इसकी तारीख की भी घोषणा कर दी है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई से गर्मी की लहर का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून आम तौर पर केरल में 1 जून से आता है और इसमें करीब 7 दिन का मानक विचलन…

Read More

नई दिल्ली। पद्मश्री से अलंकृत लोकप्रिय कथाकार मालती जोशी का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। वे पिछले कुछ समय से आइसोफेगस के कैंसर से पीड़ित थीं। पचास से अधिक हिन्दी और मराठी कथा संग्रहों की लेखिका मालती जोशी, शिवानी के बाद हिन्दी की सबसे लोकप्रिय कथाकार मानी जाती हैं। उनके साहित्य पर देश के कई विश्वविद्यालयों में शोध कार्य हुए हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में 4 जून, 1934 को उनका जन्म हुआ। वह किशोरावस्था से ही लेखन कार्य करने लगी थीं। खास बात यह कि मालती जोशी…

Read More

दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर ने 36 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को राहुल उर्फ ​​सनी नामक व्यक्ति के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर महरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्‍कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह एक फ्लैट खरीदना चाहती थी, जिसके लिए करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर राहुल से हुई। एक…

Read More

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में एक युवक की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। शराब के नशे में वो ससुराल से घर आकर सो गया। सुबह जब उठा तो वॉशरूम में बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सेक्टर-9 हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। मृतक के चचेरे भाई हरजीत सिंह ने बताया कि, खुर्सीपार निवासी दलजीत सिंह पेशे से ड्राइवर है। वो 13 मई 2024 की रात गाड़ी चलाकर घर लौटा था। इसके बाद वो अपने 16 वर्षीय बेटे से मिलने के लिए…

Read More