Author: Akash Times
बलौदाबाजार. लोहिया नगर के पास महिला की हत्या का मामला सामने आया है. युवक ने पहले अपनी रखैल पत्नी की लात घूंसों से पिटाई की. इसके बाद पत्थर में पटककर मार दिया और लाश को घर के सामने घसीटते हुए नाली में फेक दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही.यह घटना रात्रि 8.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल घटना क्यों हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. आरोपी विनय…
दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिसमे गूगल सर्च पेजों पर प्रदर्शित फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण हो रही धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने एवम आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध मे कहा। श्री गर्ग ने पत्र के माध्यम से कहा कि विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले सायबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का…
कोरबा – जिले के खदान क्षेत्रों में फैली समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खदान विस्तार में विस्थापन, बसावट और मुआवजा जैसे प्रकरणों के निराकरण देरी की वजह से प्रबंधन और ग्रामीणों में आपसी तालमेल नहीं बैठ रहा है। जिस वजह से आए दिन आंदोलन की खबरें आती रहती है। इसी बीच ताजा मामला ग्राम भिलाई बाज़ार का है जहां के सरपंच चंद्रभान सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए गेवरा एरिया के महाप्रबंधक पर निजता के हनन का आरोप लगाते हुए एफआईआर करने की बात कही है। ग्राम भिलाई बाजार सरपंच…
राजाखेड़ा। राजाखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चम्बल नदी पार कर क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश रामभरत ठाकुर को धर दबोचा। आरोपित गत 25 अप्रेल को दिनदहाड़े हुए युवक के अपहरण के मामले के साथ अनेक मामलों में वांछित है। बदमाश वारदात कर लंबे समय से सीमा पार कर मध्य प्रदेश में जाकर छिप जाता था। पुलिस ने कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थानाधिकारी वीरसिंह ने बताया कि इनामी आरोपित रामभरत पुत्र यशपाल ठाकुर निवासी देवखेड़ा शातिर बदमाश है। आरोपित राजाखेड़ा व सरहदी…
महाराष्ट्र के नांदेड शहर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां IT टीम ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑरेटिव बैंक पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 170 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति मिली है, जिसमें 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश शामिल है। 14 करोड़ कैश को गिनने के लिए मशीने मंगवाई गई जिसके बाद भी गिनने में 14 घंटे लग गए। कार्रवाई लगातार 72 घंटे तक चली। फाइनेंस कारोबारियों में खलबली मच गई। नांदेड की भंडारी फैमिली के विनय भंडारी, आशीष भंडारी, संतोष भंडारी, महावीर भंडारी और पदम भंडारी का फाइनेंस बिजनेस है। यहां पर इनकम टैक्स…
कैथल। हरियाणा के कैथल में लूट की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार कुख्यात बदमाश और पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग में बदमाश के पैर में एक गोली लगी है। उसकी पहचान गांव पाढ़ा निवासी अमित के तौर पर हुई। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने फिलहाल उसे घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अमित पर 40 से अधिक केस दर्ज हैं। कैथल की एसपी उपासना ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल प्रभारी एसआई…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में नो-पार्किंग में आए दिन जुर्माने की राशि को लेकर विवाद होता है. इस विवाद से लोगों को रोजाना परेशानी न हो इसके लिए कलेक्टर रायपुर के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि अब नो-पार्किंग में गाड़ियों पर लॉक नहीं लगेगा. लेकिन बैठक में रेलवे के अधिकारियों ने बड़ी चालाकी से ये बात छिपा ली कि जुर्माने की राशि में ठेकेदार को सिर्फ पार्किंग शुल्क यानी दूपहिया का 10 रुपए और कार का 20 रुपए जाता है. जबकि रेलवे को पैनालटी के नाम पर ठेकेदार जो वसूली करता है उसका 40 रुपए…
रायपुर। AICC ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महिला नेत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया लोकसभा चुनाव एक लिए हिमाचल प्रदेश में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में AICC की ओर से आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, छाया वर्मा को शिमला-04 लोकसभा क्षेत्र में चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक बना गया है. वहीं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया को शिमला-04 लोकसभा क्षेत्र में ठियोग विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है.
आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में चिलकलुरिपेट के पास एक निजी बस के ट्रक से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से छह लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को करीब एक बजे हुआ। अधिकारी ने बताया,” इस हादसे में बस और ट्रक चालक सहित चार पुरुषों और एक महिला एवं एक बच्ची की मौत हो गई।” मृतकों में एक आठ साल की बच्ची, उसकी दादी, दादा और एक अन्य यात्री शामिल हैं जबकि इस हादसे में 20 यात्री…
नई दिल्ली:देश की पॉपुलर नमकीन और स्नैक्स बनाने वाली कंपनी हल्दीराम (Haldiram) जल्द बिक सकती है. इसे खरीदने वालों का तांता लग रहा है. देशी स्वाद वाली इस कंपनी का मालिक विदेशी हो सकता है. ब्लैकस्टोन (Blackstone) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने कंपनी की 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाई है. इसके लिए ब्लैकस्टोन के अलावा अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी , सिंगापुर स्टेट फंड जीआईसी ने भी बोली लगाई है. रिपोर्ट के मुताबिक इस बोली के लिए हल्दीराम की वैल्यूएशन 8 से 8.5 अरब डॉलर यानी 66400 करोड़ से 70500 करोड़ रुपये लगाई गई है. लेकिन मन में…
