Author: Akash Times

नारायणपुर। नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूर्व रंजिश पर हत्या की थी। हत्या का मास्टर माइंड मनीष राठौर अब भी फरार है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गंडासा, दोपहिया वाहन, आरोपियों के मोबाईल आदि को जब्त किया गया। नारायणपुर, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पकड़ाए। आज पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 13 मई की रात को कांग्रेस नेता विक्रम बैस निवासी बखरूपारा नारायणपुर की धारदार हथियार व गोली मार कर हत्या कर दी गई…

Read More

बेरहामपुर: ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच झड़प होने से एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना बुधवार रात को खल्लीकोट थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान इसी गांव के निवासी दिलीप कुमार पाहाना (28) के रूप में की गई है जिसने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज…

Read More

रायपुर, 16 मई 2024। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सीएसआर मद का व्यय व निर्माण कार्य राज्य शासन से संपादित करने और भारत सरकार से आवश्यक समन्वय बनाने का आग्रह किया है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में उल्लेख किया है की पिछले विधानसभा सत्र के दौरान कई विधायकों के माध्यम से उद्योगों के लाभ से सृजित होने वाली सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) मद से होने वाले कार्यों की जानकारी शासन से मांगी गई थी, छत्तीसगढ शासन स्तर पर उक्त मद में व्यय…

Read More

रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में नवविवाहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। विवाहिता के मायके के लोगों ने बेटी को दहेज के लिए मारकर कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जब विवाहिता के मायके वाले आए तो गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आक्रोश देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, पूजा यादव की शादी चेरा गांव में रहने वाले आशीष यादव के साथ 2…

Read More

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने बेटी पैदा होने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय रीना गिरी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि रीना के पति हरेंद्र गिरी उर्फ सोनू ने लड़की पैदा होने के कारण उसकी बहन की 13 मई को सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और…

Read More

महासमुंद। बागबाहरा ब्लाक के कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन लोंदामुड़ा खार में सैल्समैन की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार मृतक मनोज तिवारी (35) कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ था। गुरुवार सुबह एक पेड़ पर लटकती हुई इनकी लाश मिली है। सूचना पर कोमाखान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। लाश को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। मृतक के चेहरे व पीठ पर चोट के निशान यह इंगित कर रह हैं कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। शव को पेड़ से उतारने के बाद पुलिस ने देखा कि मृतक के चेहरे…

Read More

जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ के बाल संप्रेषण गृह से बीती रात चार बाल अपचारी (आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे बच्चे) फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाल अपचारी सुरक्षाकर्मी की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर फरार हो जाते हैं। बाल संप्रेषण गृह अधीक्षक ने मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “बाल अपचारी ने सुरक्षाकर्मी को पानी लेने के लिए बुलाया। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेने के बाद नाकाबंदी शुरू कर दी है।“…

Read More

सिंगापुर। सिंगापुर एयरफोर्स में काम कर चुके एक भारतीय मूल के शख्स को 11 महीने की सजा सुनाई गई है। उसपर महिलाओं के सोशल मीडिया खातों को हैक कर निजी तस्वीरें हासिल करने के आरोप लगे थे। खबर है कि उसने 4 सालों में 20 से ज्यादा महिलाओं को शिकार बनाया है। अदालत में सुनवाई के दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। कम्प्यूटर मिसयूज एक्ट के तहत 26 साल के के ईश्वरन को दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2019 से लेकर 2023 के बीच उसने फिशिंग लिंक भेजकर 22 महिलाओं को शिकार बनाया और…

Read More

जांजगीर। रेलनगरी बंडामुंडा में चोर गिरोह बेखौफ हो गए हैं। इस बार चोर गिरोह ने बंडामुंडा जीआरपी थाने को निशाना बनाया है। मंगलवार देर रात में कुछ चोरों ने बंडामुंडा जीआरपी थाने में बिजली सप्लाई का 150 मीटर तार चोरी कर लिया। तार चोरी के दौरान थाने में बिजली तो कट गई लेकिन इनवर्टर के कारण पुलिस को पता नहीं चल पाया कि तार चोरी हो रहा है। सुबह जब काफी देर तक बिजली नहीं लौटी तो पुलिस ने बिजली विभाग को सूचित किया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने थाने पहुंच कर देखा तो बिजली के खंबे से…

Read More

गुजरात। गुजरात के चर्चित ‘फर्जी दफ्तर घोटाले’ के आरोपी और मास्टमाइंड संदीप राजपूत की मौत हो गई. संदीप को घबराहट (सीने में दर्द) होने पर छोटा उदेयपुर के सविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. संदीप पर छोटा उदयपुर और दाहोद में फर्जी दफ्तर खोलने और करोड़ों की ग्रांट लेने का संगीन आरोप था. ऐसा करके उसने सरकार को करीब 18 करोड़ रुपए का चूना लगाया था. ‘फर्जी दफ्तर घोटाले’ का आरोपी संदीप पिछले 7 महीनों से जेल में था. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए वडोदरा ले जाया गया है. आइए…

Read More