Author: Akash Times

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंचनपुर में मोमबत्ती जलाकर ग्राहक को पेट्रोल देते समय मोमबत्ती की आग और पेट्रोल का संपर्क हो गया जिससे महिला के घर में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में महिला और ग्राहक जल गए। दोनों को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में महिला का कच्चा मकान भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ग्राम कंचनपुर निवासी 34 वर्षीय महिला दरीना सिंह जो कि किराना दुकान का संचालन करती थी,…

Read More

दुर्ग. नारायणपुर में कांग्रेसी नेता विक्रम बैसा की गोली मारकर हत्या मामले में दुर्ग के भिलाई क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है. एसपी ने बताया, तीनों आरोपी दुर्ग जिले के ही रहने वाले है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारायणपुर के लिए रवाना किया गया.दुर्ग पुलिस ने नारायणपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे.

Read More

रायपुर। जिम में ट्रेडमिल करते एक किशोर बेहोश हो गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक किशोर का नाम सत्यम रंगडाले बताया जा रहा है। पूरा मामला स्पेस जिम भनपुरी का है। सूचना पर पुलिस की टीम ने जिम पहुंचकर जांच की है। जिम में मौत से कैसे बचें? धीरे-धीरे शुरू करें और धीरे-धीरे अपने वर्कआउट की तीव्रता और अवधि बढ़ाएं। अपने शरीर की सुनें और ज़रूरत पड़ने पर ब्रेक लें। अत्यधिक गर्मी या उमस में व्यायाम करने से बचें। खूब सारे तरल पदार्थ पीकर हाइड्रेटेड रहें। बता दें कि गहन व्यायाम से कभी-कभी रक्तचाप में…

Read More

रायपुर। वित्त विभाग ने सभी विभागीय सचिवों से बंद हुई योजनाओं की बचत राशि की जानकारी मांगी है। और ऐसी रकम तत्काल शासन के खाते में ट्रांसफर करने कहा है। पत्र में लिखा है…. वित्त विभाग के संज्ञान में आया है कि पूर्व में संचालित किन्तु वर्तमान में बंद विभिन्न योजनाओं के लिये प्राप्त राशि के विरूद्ध अव्ययित राशि बैंक खातों में शेष उपलब्ध है एवं उनका संधारण अभी भी राज्य एवं मैदानी कार्यालयों द्वारा किया जा रहा है। अतः वर्तमान में बंद योजनाओं के विरूद्ध बैंक खातों में शेष अव्ययित राशि तत्काल प्रभाव से राज्य शासन के खाते में…

Read More

महाराष्ट्र। नांदेड शहर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां IT टीम ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा. इस दौरान करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति मिली है, जिसे आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला, जिससे गिनने में 14 घंटे लग गए. आयकर विभाग की यह कार्रवाई लगातार 72 घंटे तक चली. छापेमारी में विभाग को भंडारी फैमिली के पास से 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली है. इसके अलावा 8 किलो सोना मिला है. आयकर विभाग ने कुल 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया…

Read More

रायपुर। रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने शहर में सुरक्षित ढंग से होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विज्ञापन एजेंसियों को अपने द्वारा लगाई गई होर्डिंग्स के स्ट्रक्चर की जांचकर नगर निगम को इनकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि मुंबई जैसा हादसा रायपुर में न हो, यह विज्ञापन एजेंसियां सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि मुंबई में आंधी में एक प्रचार होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 74 लोग इसमें घायल हुए हैं। नगर निगम…

Read More

यूपी। मुरादाबाद-बरेली सेक्शन के बीच गुरुवार को रेल संचालन लगभग सात घंटे प्रभावित रहेगा। रामपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज हटाने के लिए रेलवे ने पौने सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। सुबह सात बजे से शुरू होने वाले काम के चलते मुरादाबाद-लालकुंआ पैसेंजर रद रहेगी, जबकि नई दिल्ली से काठगोदाम शताब्दी का रूट बदलेगा। रेलवे स्टेशनों का ढांचागत सुधार हो रहा है। रामपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म एक और दो को जोड़ने वाला पुराना एफओबी हटाया जाएगा। पुल हटाने के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। यह काम गुरुवार 16 मई को होगा। इसके चलते सुबह सात बजे…

Read More

जलगांव: पिछली पीढ़ी के दिग्गज क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। वह छुट्टी पर अपने पैतृक शहर गया था। कापड़े (39) ने अपनी सरकारी बंदूक से गले में गोली मार ली। उसके परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी तथा दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और अन्य सदस्य हैं। जामनेर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे ने कहा कि घटना…

Read More

एमपी/दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। पिछले 3 महीने से दिल्ली AIIMS में इलाज चल रहा था। भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राज सिंधिया की वो पत्नी थीं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक, सुबह 9.28 बजे उनकी मृत्यु हो गई और वह आखिरी कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। सूत्र ने बताया कि उनका पिछले तीन महीने से प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।

Read More

बीजापुर। टीआई की शासकीय गाड़ी में नक्सलियों ने विस्फोट किसा। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने वाहन से बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए हुए रवाना थे। सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास विस्फोट किया। वाहन में थानेदार के साथ एक आरक्षक भी सवार था। थानेदार और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित हैं। वाहन के सामने का हिस्सा विस्फोट की जद में आया। एसपी जितेंद्र यादव ने की घटना पुष्टि की।

Read More