Author: Akash Times
रायपुर। एमडीएमए और कोकिन के साथ 1 अंतर्राज्यीय, 1 महिला सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत कचना नाला पास स्थित एक होटल में कुछ व्यक्ति रूके है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (methylenedioxymethamphetamine) एवं कोकिन रखें है तथा अपने चारपहिया वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बिक्री करने की फिराक में घुम रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु योजना बनाया गया। योजना के अनुसार टीम का…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक फैसले में कहा कि सेवाओं में कमी के लिए अधिवक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत जवाबदेह नहीं ठहराया जा सकता। न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 का उद्देश्य और विषय केवल उपभोक्ताओं को अनुचित प्रथाओं एवं अनैतिक व्यावसायिक प्रथाओं से सुरक्षा प्रदान करना है। विधायिका का इरादा कभी भी व्यवसाय या इसके पेशेवरों को क़ानून के तहत शामिल करने का नहीं था। पीठ ने कहा कि हमने ‘पेशे’ को ‘व्यवसाय’ और ‘व्यापार’ से अलग किया है। हमने कहा है कि किसी…
यूपी। कानपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दारोगा और सिपाही की बदसलूकी से आहत होकर एक सब्जी विक्रेता ने मौत को गले लगा लिया. आरोप है कि दारोगा और सिपाही सब्जी विक्रेता से ना सिर्फ पैसे छीन लेते थे बल्कि उसके साथ गाली-गलौज भी करते थे. पुलिसवालों की हरकतों से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. सुसाइड करने से पहले सब्जी विक्रेता ने अपना दर्द बयां किया है. उसने दारोगा पर बार-बार पैसे छीनने और गाली-गलौज…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.05.2024 को सुचना प्राप्त हुई की भाठापारा कुकरीचोली में जयराम रजक के मकान भीतर कमरे में 03 व्यक्तियो का शव पड़ा है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराकर घटना स्थल रवाना हुए। मौके पर उपस्थित मृतक के भाई श्रीराम रजक पिता स्व बुधवारसाय रजक सा0 भाठापारा कुकरीचोली के बताये अनुसार मर्ग इंटीमेंशन चाक कर शव का पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम कराया गया। प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करना पाये जाने पर अपराध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया…
रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ईडी के समन पर मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के जोनल ऑफिस में हाजिर हुए। ईडी ने उनके पीएस संजीव कुमार लाल, घरेलू सहायक जहांगीर आलम और अन्य करीबियों के ठिकानों पर 6-7 मई को की गई छापेमारी में 35.23 करोड़ रुपए बरामद किए थे। अब इसी मामले में मंत्री आलमगीर से पूछताछ शुरू हो रही है। आलमगीर आलम झारखंड सरकार के कैबिनेट में नंबर दो हैसियत वाले मंत्री हैं। वह झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। ईडी ने उनके पीएस संजीव कुमार लाल एवं घरेलू…
यूपी। पीएम मोदी ने वाराणसी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, रामदास अठावले, अमित शाह, जयंत चौधरी, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल्ल पटेल, चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, हरदीप पुरी और पवन कल्याण मौजूद रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के उद्यानिकी विभाग में पदस्थ 9 ग्रामीण उद्यान अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। सीधी भर्ती में दिव्यांग कोटा में नौकरी हासिल करने वाले इन लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी साबित हुआ है। जांच में खुलासा हुआ कि इन लोगों ने नौकरी प्राप्त करने के लिए गलत प्रमाण पत्रों का उपयोग किया है। इसके आधार पर अब उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खस्त किए गए सभी कर्मचारी सीधी भर्ती के माध्यम से सेवा में आए थे।
पतंजलि विज्ञापन केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी है। भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि IMA को अपने डॉक्टरों पर भी विचार करना चाहिए, जो अक्सर मरीजों को महंगी और गैर-जरूरी दवाइयां लिख देते हैं। अगर आप एक उंगली किसी की ओर उठाते हैं, तो चार उंगलियां आपकी ओर भी उठती हैं। कोर्ट की टिप्पणी को IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया…
बिलासपुर के गोल्डी छाबड़ा डेथ केस में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपोलो अस्पताल के चार डॉक्टरों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की अवकाशकालीन बेंच ने की। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में धारा 304-ए के तहत केस दर्ज किया था। कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है। आरोपी डॉक्टरों ने पुलिस की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सुनवाई…
खैरागढ़ जिले में स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानी जाने वाली मंडीप खोल गुफा है, जिसे अक्षय तृतीया के बाद सोमवार को भक्तों के लिए खोला गया। भोलेनाथ को समर्पित इस गुफा के दर्शन के लिए आज 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं को करीब 9 किमी दुर्गम रास्ते, घने जंगल और नदी नालों को पार करना पड़ता है। दरअसल, यह गुफा जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर है। 13 मई को सुबह 4 बजे से शाम 6 तक तक श्रद्धालुओं को दर्शन करवाया गया। शिवलिंग गुफा में 500 मीटर अंदर है। चट्टान हटाने से पहले जंगली जानवरों से…
