Author: Akash Times
नेशनल न्यूज़। नर्मदा नदी मंगलवार को पर्यटकों के लिए काल बन गई। यहां सूरत से घूमने आए 8 पर्यटक नर्मदा के गहरे पानी में डूब गए। सभी सैलानी पोइचा घूमने आए थे। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लोगीं की काफी भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर राहत बचाव टीम पहुंची। गोताखोर लगातार नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रह हैं। फिलहाल डूबे लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सूरत से पिकनिक मनाने के लिए ये सभी 8 सैलानी सूरत से पोईचा आए थे। इस दौरान नहाने…
रायपुर। विधानसभा इलाके में रहने वाली कारोबारी परिवार की महिला से 30 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई है. महिला को वीडियो लाइक करने पर कमीशन देने का झांसा दिया गया. उन्होंने वीडियो को लाइक किया तो खाते में 1100 रुपए आए. फिर उन्हें अलग-अलग टास्क दिया गया. ये टास्क पूरा किया तो खाते में और पैसा आया. फिर उन्हें टास्क देकर पैसा निवेश कराया गया. इस दौरान सड्डू चैतन्य ग्रीन निवासी श्वेता मेहरा (35) इांसे में आ गई. इसी का फायदा उठाकर महिला ने धरि-धीरे कर 30 लाख जमा करवा लिए. उन्होंने पैसा वापस मांगा तो ठग उनसे और…
तोपचांची थाना क्षेत्र के तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार अहले सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मुजफ्फरपुर से कोलकाता जा रही राज बस (BR 06 PF 1423) ने चलती ट्रक में जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये. मृतक की पहचान बिहार के वैशाली निवासी ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है. इधर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. वहीं तोपचांची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाना ले आयी और जांच-पड़ताल में जुटी है. ट्रक को ओवरटेक करने के…
सरगुजा। आईपीएल क्रिकेट मैच में लाखों करोड़ों का दांव लगवाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से मोबाइल, चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड समेत नगदी जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है. यह मामला अंबिकापुर के कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सरगुजा पुलिस अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संधियों की धरपकड़ कर रही. इसी दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शहर के तीन युवक आईपीएल मैच में परिचित लोगों को स्काईएक्सचेंज लिंक भेजकर T20 मैच में ऑनलाइन…
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में हुई 6 संदिग्ध मौतों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। ये हत्याकांड को मृतक के भाई और सहायक टीचर अजीत सिंह की सोची समझी साजिश थी। मृतक का भाई ही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला। घटना के बाद मृतक का भाई पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा और मनगढ़ंत कहानी सुनाता रहा। पुलिस की एसटीएफ टीम ने जांच के बाद इस वारदात का खौफनाक खुलासा किया। पुलिस को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद खून से सने अपने कपड़े भी धो डाले… पुलिस ने बताया कि रामपुर मथुरा थाना…
दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में मौजूद चार पांच लोग जान बचाने के लिए खिड़की से निकल कर छज्जे पर पहुंच गए। इमारत में इनकम टैक्स का कार्यालय है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि…
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महंत को महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर की गई ठगी के आरोप में पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी उर्फ ममता जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर निवासी सुरेश्वरानंद गिरी की शिकायत पर उज्जैन के चिमनगंज थाने में निरंजनी अखाड़े से निष्कासित पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी और उनके सहयोगी अश्विनी चौधरी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मंदाकिनी ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दिलाने के लिए 7.50 लाख रुपए लिए थे और बाद में न तो कोई उपाधि दी और न ही राशि अखाड़े मुख्यालय…
कोरबा 14 मई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में जनहित के महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में मतदान कार्य शांतिपूर्ण ढंग से कराने पर नोडल अधिकारियों सहित सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मतगणना के कार्यों को भी जिम्मेदारी सेे पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की और सभी एसडीएम सहित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय कार्यों तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी फील्ड पर जाकर लें। कलेक्टर ने जिले…
देहरादून। 10 मई से शुरू हुई उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में अब तक करीह 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि भक्त इन दिनों में चार धामों की यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करते हैं। बता दें कि ये यात्रा हाई अल्टीट्यूड पर ही ज्यादा होती है, लिहाजा लोगों को हार्ट संबंधी दिक्कतों से भी जूझना पड़ता है। जिससे की बार लोगों की जान चली जाती है। इस वजह से हृदय संबंधी मरीजों को यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि उत्तराखंड के चारों धाम ऊंचाई वाली जगहों पर ही हैं।…
देहरादून।उत्तराखंड में चारधाम दर्शनों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। अब तक लगभग 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम सात बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से…
