Author: Akash Times

रायपुर। रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले पांच तस्करों को पकड़ा है। इसमें एक युवती के साथ चार अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचे थे और यहां सप्लाई कर रहे थे। इसमें एक आरक्षक का नाम भी सामने आया है। हालांकि उसकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस आज राजफाश करेगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक और युवती ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनको…

Read More

कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत पुटा के पास बाइक सवार तीन लोग गंभीर दुर्घटना के शिकार हो गए जिसमेंपिता-पुत्र सहित तीन लोग पेड़ से टकरा गए, घटना में दो लोगों की मौत हो गई। गांव में रहने वाले नारायण सिंह उम्र 58 वर्ष के घर देवरी में रहने वाला रिश्ते में भतीजा राजा गोंड़ आया था। सोमवार को नारायण सिंह 58 वर्ष, उसका पुत्र राजू सिंह 35 वर्ष और रिश्तेदार राजा गोंड़ बाइक सीजी-10एयू-8568 पर बैठकर अपने घर से गांव के दूसरी छोर पर बनाए गए घर जा रहे थे। बाइक राजा गोंड़ चला रहा था। गांव के करीब…

Read More

कोरबा जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लोगों में जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं सुरक्षा को लेकर बी सवाल उठने लगे हैं। पूरा मामला CSEB चौकी का है। वेव पूल में आने वाल लोगों ने कहा कि यहां सुरक्षा की कमी है। यहां परिवार सहित जाना सुरक्षित नहीं है। वेव पूल को कोरबा नगर निगम सप्ताह में तीन दिन संचालित करता है। कोरबा जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में दो पक्ष आपस में भिड़…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान NDA में शामिल सभी पार्टियों के लीडर मौजूद रहेंगे। 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 20 केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार के मंत्री और कई सांसद-विधायक भी शामिल होंगे। पीएम सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे। 6 पंडितों ने गंगा पूजन कराया। पीएम को देखने के लिए घाट पर समर्थकों की भीड़ लग गई। काशी आए पर्यटक भी यहां पहुंचे। ज्यादातर पीएम मोदी को देखना चाहते थे। करीब 20 मिनट गंगा पूजन के बाद पीएम मोदी ने गंगा आरती की। सभी पंडितों को प्रमाण किया। साथ ही समर्थकों को हाथ…

Read More

IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन मंगलवार (14 मई) को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट पर अपने विवादित बयान पर जवाब पेश करेंगे। भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि IMA को अपने डॉक्टरों पर भी विचार करना चाहिए, जो अक्सर मरीजों को महंगी और गैर-जरूरी दवाइयां लिख देते हैं। अगर आप एक उंगली किसी की ओर उठाते हैं, तो चार उंगलियां आपकी ओर भी उठती हैं। कोर्ट की टिप्पणी को IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उनके बयान पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई थी और…

Read More

पटना.बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। सुशील ने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने 3 अप्रैल को अपने कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। लिखा था, ‘पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों…

Read More

बीजापुर जिले के ओड़सा पारा में खेत में खेल रहे दो बच्चे आईईडी की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस के मुताबिक उन्हें प्रारंभिक सूचना मिली है कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार बसे बोड़गा गांव के ओड़सापारा में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्राम बोड़गा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम उम्र लगभग 13 एवं बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम उम्र लगभग 11 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भैरमगढ़…

Read More

पटना: सहरसा में पुलिस ने दियारा क्षेत्र से एके-47, नाइन एमएम पिस्टल व कई राउंड गोलियों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. वहीं एक लाख रुपये का इनामी शातिर अपराधी साधु यादव और शंभू यादव भागने में सफल रहा. पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कनरिया ओपी में साधु यादव अपने सहयोगी के साथ हथियार लेकर घूम रहा है. इसी सूचना के बाद कार्रवाई की गई. एसपी ने बताया कि पुलिस ने सूचना की पुष्टि के लिए चिड़ैया ओपी पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया. सूचना सही पाये जाने के…

Read More

कोरबा जिले में सोमवार को सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक के रौंदने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया, जबकि एक बच्ची को भी चोट लगी है। पुलिस फरार हुए वाहन चालकों की तलाश कर रही है। जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र का है। मृतक क नाम घनाराम राव (35 साल) है, जो एनटीपीसी का निवासी था। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर कटघोरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जेन्जरा के पास पहले…

Read More

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के एक तेज रफ्तार वाहन ने एक 58 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी बैजनाथ उर्फ राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी रोहित मीणा ने कहा, “तड़के 3:27 बजे दिल्ली पुलिस के वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो से दुर्घटना के बारे में सरोजिनी नगर थाने में एक कॉल आई और बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।” मेट्रो स्टेशन भीकाजी कामा प्लेस के गेट नंबर 2 पर मौके पर पहुंचने पर…

Read More