Author: Akash Times
रांची: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमवाई इकबाल की रांची स्थित जमीन को भू-माफिया द्वारा अवैध तरीके से हड़पने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा लिए गए स्वत: संज्ञान से दर्ज याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से दिए गए जवाब पर अदालत ने नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट मित्र के द्वारा जवाब पर उठाए गए सवाल और जवाब में आई खामियों को दूर करते हुए विस्तृत और बिंदुवार जवाब पेश करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली…
फॉरेन फंडिंग केस में न्यूजक्लिक के फाउंडर और एडिटर इन चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को रिहा कर दिया। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा- पुरकायस्थ की गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड आदेश को कानून की नजर में अमान्य घोषित किया जाता है।
राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 अफसरों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया है। पहले राउंड में बुधवार सुबह करीब सात बजे 3 लोग निकाले गए थे, जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया था। दूसरे राउंड में सुबह करीब 9:10 बजे 5 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं, तीसरे राउंड में 2 अफसर और निकाले गए हैं। सभी की स्थिति ठीक है। मंगलवार शाम हुए हादसे में 15 अधिकारी फंस गए थे। नीमकाथाना जिले की इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। अंदर फंसे लोगों…
बीजापुर जिले में थानेदार की गाड़ी नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गई। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने एक जवान के साथ शासकीय काम से बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फरसेगढ़ और रानीबोदली गांव के बीच कमांड IED ब्लास्ट कर दी। हालांकि, इस घटना में थाना प्रभारी आकाश मसीह और जवान दोनों सुरक्षित हैं। वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट की पुष्टि SP जितेंद्र यादव ने दैनिक भास्कर से की है। IED ब्लास्ट में कार के अगले हिस्से को पहुंचा नुकसान। नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखा था…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं, 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करने जा रही. राज्य सरकार प्रत्येक टॉपर छात्र-छात्राओं को कम से कम 1.50 लाख तक के ईनाम राशि देगी. जानकारी के मुताबिक, आचार संहिता खत्म होने के बाद राज्य सरकार की तरफ से टॉपर्स के सम्मान कार्यक्रम की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा. ये हैं कक्षा 10वीं के टॉपर्स 10वीं कक्षा के टॉपरों में सिमरन शब्बा-जशपुर-स्वामी आत्मानंद-99.50, होनिशा-गरियाबंद-98.83, श्रेयांश कुमार यादव-जशपुर-98.33, राहुल गंजीर-बालोद-98.17, डाली साहू-बालोद-98.17, अनिष्का सिंह ठाकुर-रायपुर-98.17, अर्पिता कुजुर-जशपुर-98.17, पद्मिनी शांडिल्य-बालोद-98.00, जिज्ञासा-बालोद-98.00, निधि साहू-बलौदाबाजार-98.00, गामनी कुमारी कंवर-कोरबा-98.00, लुकेश्वर राजपूत-बालोद-97.83, बबीता साहू-बालोद-97.83, वंशिका साहू-राजनांदगांव-97.83, जान्हवी पटेल-सक्ती-97.83, दिमित्रा सिंह-जशपुर-97.83, प्रीति…
दुर्ग। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई. बाइक सवार एक परिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. बाइक में चार लोग सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति बुरी तरह घायल हो गया. एक छोटे बच्चे को हल्की चोट आई है. यह पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदनी का है. जानकारी के अनुसार, भिलाई के कुरुद गांव निवासी मोहन यादव (38 साल) अपनी पत्नी उर्मिला यादव (33 साल), 10 वर्षीय बेटे वंश और पांच…
शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी की सड़क पर आए दिन तेंदुए की आमद से राहगीरों में दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात एक बात फिर तेंदुआ शहर के रिहायसी क्षेत्र हवाई पट्टी के पास सड़क पार करते हुए देखा गया। कार से जा रहे युवकों ने अपने मोबाइल से तेंदुए को कैमरे में कैद किया। कुछ देर बाद वही तेंदुआ मृत भैंस का भोजन करता भी नजर आया। दरअसल, बीते कुछ दिनों से माधव नेशनल पार्क क्षेत्र से निकल कर तेंदुए भोजन की तलाश में रिहायसी क्षेत्रों के आसपास देखे जा रहे हैं। नेशनल पार्क में बढ़ती तेंदुए की…
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले 24 महीने के बच्चे हृदयांस को बचाने की मुहिम चलाई गई थी. राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के बेटे की हृदयांश को नई जिंदगी देने की मुहिम आख़िरकार अब कामयाब हुई. हृदयांश स्पाइनल मस्कुलर एस्ट्रॉफी नामक घातक बीमारी से जूझ रहा है. इस बीमारी के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये का इंजेक्शन की जरूरत थी. जिसे अब अमेरिका से मंगवा लिया गया है और हृदयांस को दिया गया है. क्राउड फंडिंग के ज़रिए अमेरिका से मंगवाया 17 करोड़ पचास लाख का इंजेक्शन हृदयांश को लग चुका है. जयपुर के JK लोन अस्पताल…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन एजेंसियों के नाम पर लोगों को धमकी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों की जालसाजी से सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही इनके बारे में जागरूकता फैलाने तथा इसकी शिकायत तत्काल साइबर अपराधी हेल्पलान पर करने की भी सलाह दी है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि साइबर अपराधी खुद को पुलिस, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), भारतीय रिजर्व बैंक जैसी केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर जालसाजी कर रहे हैं। ये साइबर अपराधी एक संगठित ऑनलाइन आर्थिक अपराध का हिस्सा…
हैदराबाद: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में मंगलवार को कुत्ते ने 5 महीने के बच्चे की जान ले ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के एक गांव की है। बच्चे की मां अपने एक कमरे के घर से सुबह काम के सिलसिले में बाहर गई थी। इसी दौरान कुत्ता घर में घुस गया और सोए हुए शिशु पर हमला कर दिया। इससे उसकी तत्काल ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता पत्थर पॉलिश करने की यूनिट में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आसपास के निवासी कुत्ते को खाना खिलाया करते थे।…
