Author: Akash Times
लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले इस फेज में 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटें थीं, लेकिन 21 अप्रैल को सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द होने और 8 कैंडिडेट के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से अनंतनाग-राजौरी सीट का चुनाव टाल दिया गया है। अब यहां छठे फेज में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश की…
जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ”पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और उसके पास परमाणु बम भी हैं जो हम पर गिरेंगे।” उनकी ये टिप्पणी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘POK का भारत में विलय होगा’ के बयान पर आई है। अप्रैल महीने में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत में हो रहे विकास को देखते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लोग खुद भारत के साथ रहने की मांग करेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा था कि चिंता मत करें, पीओके हमारा था,…
कर्नाटक के हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के महिलाओं से यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रही SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी। SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी हो गया…
दिल्ली-NCR के बाद अहमदाबाद के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सोमवार सुबह विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। ई-मेल मिलने के बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस अधिकारियों की टीमों ने स्कूलों की तलाशी ली। हालांकि, जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। बता दें, हाल ही में रूसी सर्वर से दिल्ली के 100 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल में लिखा- गुजरात में शरिया कानून स्थापित करना स्कूलों को भेजा गया यह ईमेल तौहीद वॉरियर के नाम से प्रेषित है। ईमेल में लिखे…
रायपुर। कुछ दिन पहले राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था और रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दी. उनके इस्तीफे के बाद से कांग्रेस पर लागतार सवाल उठ रहे हैं और भाजपा आरोप लगा रही है. वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राधिका खेड़ा को कांग्रेस से उन्हें न्याय नहीं मिला, वे अपमानित हुई. उनके अपमान से छत्तीसगढ़ का सर शर्म से झुक गया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेसियों ने उनका अपमान…
बालोद। जिले में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां परीक्षा के दौरान पहले गलत एग्जाम पेपर बांटकर छात्र-छात्राओं को कंफ्यूज किया गया, फिर 45 मिनट अन्य परीक्षा प्रश्न पत्र को भरने के बाद उसे कैंसल कर दूसरा पत्र भरने कहा गया. उसके बाद एक्स्ट्रा समय देने की बात कही और समय भी नहीं दिया गया. परीक्षा खत्म होने के बाद जब इस बात की खबर बच्चों के परिजनों को लगी तो उन्होंने परीक्षा केंद्र में हंगामा खड़ा कर दिया. बता दें कि देश में नीट की परीक्षा मेडिकल…
रायपुर। राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैंने सभी लोगों से चर्चा की है. रिपोर्ट बनाकर AICC को भेजी है. पार्टी अभी जांच कर रही है. राधिका खेड़ा को पार्टी के निर्णय के आने तक का इंतजार करना था. वर्तमान संचार विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई पर पीसीसी चीफ ने कहा कि मैंने अपनी पूरी रिपोर्ट AICC को भेज दी है. अब AICC को निर्णय लेना है. राधिका खेड़ा के श्रीराम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर कोई भी जा सकता है. देश का हर नागरिक जा सकता है.…
बालोद। जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहां गांव में शनिवार रात की है. यहां अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 7 मई को रायपुर सहित 7 सीटों पर मतदान होने हैं। चुनाव के चलते आचार संहिता में रायपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई और धरपकड़ की है। आपको बता दें, लोकसभा चुनाव के चलते 16 मार्च से प्रदेश में आचार संहिता लागू है। इस दौरान रायपुर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 3997 स्थाई/गिरफ्तारी वारंटों की तमीली, 6544 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 4723 लीटर अवैध शराब और 1करोड़ 71 लाख नगद सहित कुल 2 करोड़ 77 लाख की जब्तियां की है।रायपुर पुलिस ने 125 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स…
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं. जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर चलती गाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर की मौके पर जी मौत हो गई. वहीं रतनपुर बाईपास में हुई दूसरी घटना में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गई. जिससे एक मवेशी की मौत हो गई और दो मवेशी बुरी तरह से जख्मी हो गए. वहीं कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए.जानकारी के मुताबिक, पहली घटना देर रात करीब 2:30…
