Author: Akash Times
जगदलपुर। केके रेल लाइन पर फिर से लैंडस्लाइड हुआ है. लैंडस्लाइड होने की वजह से बड़ा पत्थर मालगाड़ी के इंजन पर गिरा गया. जिसकी वजह से मालगाड़ी का इंजन डीरेल हो गया है. यह हादसा बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच सुबह करीब 6 बजे हुआ है. उस घटना की वजह से केके रेललाइन पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) के आने के बाद ही ट्रैक क्लीयर हो पाएगा. वहीं इस लोने से गुजरने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेक को बहाल करने टीम को मौके के लिए रवाना…
दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पत्थर खदान में हुए हादसे में तीन श्रमिक झुलस गए. घायलों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक ही हालत गंभीर बताई गई है. नंदिनी थाने की पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है.जानकारी के अनुसार, खदान में माउंट ड्रिलिंग मशीन में डीजल फीलिंग के वक्त अचानक गर्म डीजल ड्राइवर समेत तीन श्रमिकों पर छिटक गया, जिसे तीनों बुरी तरह झुलस गए. नंदनी थाना टीआई सतीश साहू ने बताया कि इस हादसे में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है. उन्होंने बताया कि लगातार पत्थर में ड्रिलिंग की…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से एक दिन पहले प्रदेश की 11 में से 11 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में एक अच्छा वातावरण है. संगठन के सभी नेताओं ने चुनाव में खूब मेहनत की है. पूरे प्रदेश में जनता के बीच गए, और जो रिस्पांस मिला गई उससे हम 11 लोकसभा सीट जीतेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव समाप्ति की ओर है. पहले और दूसरे चरण का चुनाव हो…
रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे की घोषणा 9 अथवा 10 मई को की जा सकती है (CGBSE 10th 12th Result Date 2024) . दोनों परीक्षाओं के नतीजे तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है. अब नतीजे घोषित होने का इंतजार है. माशिमं ने दोनों परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा कर लिया. इसके बाद नतीजे तैयार किए गए. बताते हैं कि नतीजे तैयार करने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. प्रयास किया जा रहा है कि रोके गए नतीजे के प्रकरणों की संख्या कम से कम…
नई दिल्ली। माना जाता है कि यदि घर में नकारात्मका व्याप्त हो जाए, तो इससे साधक को जीवन में कई नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए रोजाना तुलसी चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे सकारात्मकता का प्रवाह को बढ़ेगा ही, साथ ही आपको अन्य लाभ भी देखने को मिलेंगे। तुलसी चालीसा दोहा जय जय तुलसी भगवती सत्यवती सुखदानी। नमो नमो हरि प्रेयसी श्री वृन्दा गुन खानी॥ श्री हरि शीश बिरजिनी, देहु अमर वर अम्ब। जनहित हे वृन्दावनी अब न करहु विलम्ब॥ चौपाई धन्य धन्य श्री तुलसी माता।…
मई महीने की भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ के जंगल भी धधक रहे हैं। प्रदेश के जंगलों में बीते दो दिन में आग लगने की 734 घटनाएं हुई हैं। पिछले पांच महीने में यहां के जंगलों में 14 हजार से ज्यादा जगहों पर आग लगी है। वन विभाग के अधिकारी आग लगने की वजह नशेड़ी और असामाजिक तत्वों को बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जंगलों में आग की बड़ी वजह यही है। इसके अलावा जंगल घूमने पहुंच रहे पर्यटकों की जलती सिगरेट से भी आग लग रही है। विभाग के अधिकारी इसे लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने की…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम (4 मई) एयरफोर्स के जवानों पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में शनिवार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ। 4 आतंकियों ने सनाई टॉप जा रही सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों पर फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। उनके हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स…
कांकेर। आईपीएल मैच को शुरु हुए 40 दिन से अधिक हो चुके हैं. मैच शुरू होने के बाद से ही क्रिकेट पर सट्टे का बाजार भी मई की गर्मी से भी ज्यादा गर्म है. कांकेर शहर में स्वास्तिक बुक नाम से ऑनलाइन सट्टे का धंधा जोरों से चल ही रहा था. जिसकी खबर छपने के बाद अब ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन में बदलाव कर दिया गया है और BETONLY777.com नामक एप्लिकेशन लॉन्च कर सट्टेबाजी के जरिए रोजाना करोड़ों की रकम मैंचों पर लगाई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह सब कांकेर के एक चावल व्यापारी द्वारा किया जा…
दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र में रात 1 बजे SMS 3 में लेडल पंचर होने से आग लग गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बीएसपी फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बीएसपी प्रबन्धन को लाखों का नुकसान हुआ है. जानकार बताते हैं कि लेडल पंचर होने की घटना आम बात है, लेकिन इस बार लेंडल भारी मात्रा में बाहर आया और जिससे आग लग गई. फिलहाल लेडल के कचरे को हटाया जा रहा है. इसके साथ ही बीएसपी प्रबन्धन इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है.
कोरबा 04 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री अजीत वसंत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत रज्जाक अली उर्फ मुंडूल, उम्र 50 वर्ष, पिता- स्व. गुलज़ार अली, साकिन नोन बिर्रा, थाना करतला(कोरबा) को जिला बदर करते हुए आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के अन्दर कोरबा राजस्व जिला तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों…
