Author: Akash Times
अभी वैशाख माह चल रहा है. यह माह भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस माह का समापन 23 मई गुरुवार को होगा. हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार, इस माह का विशेष महत्व माना गया है. ऐसे में यदि आप विष्णु के प्रिय माह वैशाख में तुलसी जी के कुछ खास उपाय करते हैं, तो इससे जीवन में शुभ फल के दर्शन मिल सकते हैं.तुलसी जी को मां लक्ष्मी जी का वास माना जाता है. ऐसे में वैशाख माह में रोज़ाना तुलसी पूजन से घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है. इसके लिए रोजाना सुबह-शाम तुलसी के साथ घी का…
कोरबा 05 मई 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व किसी भी मतदान केन्द्र के 200 मीटर परिधि में चुनावी प्रचार-प्रसार, राजनीतिक दल का प्रवेश निषेध रहेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, अधिकृत अधिकारी, पुलिस अधिकारी को छोड़कर मतदान केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में मोबाईल फोन, वायरलेस आदि की अनुमति नहीं होगी। निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए…
कोरबा 05 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने प्रजातंत्र की मजबूती के लिये मतदान को आवश्यक बताते हुए कहा कि जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को निष्पक्ष होकर और प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने जागरूक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके वोट का महत्व को समझना होगा। मतदाता जागरूक होकर एवं मतदान में हिस्सा लेंगे तो एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपने क्षेत्र का बेहतर विकास भी करा सकते हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले जिले के मतदाताओं को…
कोरबा 05 मई 2024/ लोकसभा चुनाव के तहत 7 मई को मतदान दिवस पर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों में 1054 मतदाता मित्रों द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री टीपी उपाध्याय के दिशा- निर्देश पर मतदान केन्द्रवार मतदाता मित्रों को सूचीबद्ध पर तैनाती की गई है। इस हेतु भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कार्यालय को समन्वय केन्द्र बनाया गया है। जिला संगठन आयुक्त द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी एवं टीम द्वारा मतदाता मित्रों को सूचीबद्ध किए जाने का कार्य किया गया…
कोरबा जिले के 9 गांवों के भू-विस्थापितों ने 7 मई को मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। दरअसल साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ने ग्रामीणों की पुश्तैनी जमीन का कोयला खदान संचालित करने के लिए अधिग्रहण तो किया, लेकिन वादे के मुताबिक उन्हें नौकरी और मुआवजा नहीं दिया गया। गांववालों ने अधिकारियों के काफी चक्कर लगाए, लेकिन उनकी समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। न तो उन्हें उनकी जमीन का मुआवजा ही मिला और न नौकरी। अब 9 गांवों के नाराज भू-विस्थापितों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। कोरबा जिले के 9 गांवों के भू-विस्थापितों ने…
कोरबा जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक 7 तारीख को होने वाले मतदान में हिस्सा लेने बिलासपुर जा रहे थे। उनकी बाइक सड़क पार कर रही भैंस से टकरा गई थी। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 पर पोड़ी उपरोड़ा के पास हुआ है। छोटा भाई रूपेश कुमार सूर्यवंशी (25 साल) अपने बड़े भाई कमलेश और एक मित्र के साथ सरगुजा से अपने गृह ग्राम बिलासपुर…
कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर है। मामला जटगा चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हर दिन लघु व्यवसाय करने वाले लोग कटघोरा से रावा पहाड़ जाते हैं। रविवार को भी 12 से ज्यादा लोग पिकअप से बाजार के लिए निकले। इस बीच रावा पहाड़ मोड़ के पास घाट पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर में स्थानीय नेताओं की बदसलूकी से नाराज राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं और अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं। अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी।’ दरअसल, राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद हुआ था। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया…
छत्तीसगढ़ में जल्द ही छत्तीसगढ़ी भाषा में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू होने जा रही है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद इसका सिलेबस तैयार कर रहा है। वहीं, सरकार के आदेश को लेकर मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच के प्रांतीय संयोजक नंद किशोर शुक्ल ने कहा कि आदेश स्पष्ट नहीं है, शिक्षा विभाग स्पष्ट आदेश जारी करे। छत्तीसगढ़ी में कोर्स को लेकर साहित्यकारों, लोक कथाकारों, लोक गीतकारों, शिल्पकारों, लोक संगीतकारों, लोक नर्तकों, कथा, कहानी, गीत, नाटकों के प्रस्तुतकर्ता और संकलनकर्ता से मदद ली जाएगी। साथ ही ऐसे वरिष्ठ नागरिक और शिक्षक जिन्हें छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति में रूचि हो,…
दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर के तीनों जिले के सरहदी इलाकों में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है, इनमें से तीन माओवादियों पर शासन की ओर से एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था. दक्षिण बस्तर में पुलिस व सीआरपीएफ का माओवादियों पर बढ़ते दवाब का परिणाम नजर आने लगा है. जिसके असर के तौर पर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आज समर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि माओवादी खोखली विचार धारा को समझ चुके हैं.…
