Author: Akash Times
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की महिला कर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने मामले को लेकर हरे स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, महिला का आरोप है कि वो 24 मार्च को स्थायी नौकरी का निवेदन लेकर राज्यपाल के पास गई थी। तब राज्यपाल ने बदसलूकी की। गुरुवार को फिर यही हुआ तो वह राजभवन के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी के पास शिकायत लेकर गई। हालांकि, राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ‘ये मुझे बदनाम करने की…
कवर्धा। कबीरधाम जिले में दुखद घटना घटी है. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. देर शाम जब बच्चे अपने घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला दशरंगपुर चौकी का है.जानकारी के अनुसार, दशरंगपुर गांव में गुरुवार की शाम दो बच्चे तालाब नहाने गए थे. इस दौरान अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई. देर शाम दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तभी पास…
बलौदाबाजार। खुले में पेय पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है. बलौदाबाजार से बिलासपुर रोड में ग्राम झोंका के आगे पुल के पास बड़ी मात्रा में गर्मी के दिनों में पीये जाने वाले पेय पदार्थ बोरी तथा बिखरे मिले हैं. कुछ दूरी पर दवाइयां मिली है, जिसका रेपर निकाल हुआ है ताकि कोई पहचान न सके कि किस कंपनी की है.खुले में फेंके गए पेय पदार्थ पर चकरभाठा की कंपनी का नाम लिखा है तथा इस पर एक्सपायरी डेट भी नहीं है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये पेय पदार्थ खुले में क्यों फेंके गए. अनुपयोगी या खराब…
बिलासपुर. पति-पत्नी ने अपने घर में शराब बनाने की फैक्ट्री खोल ली. वहीं आसपास क्षेत्र में थोक में शराब की बिक्री करने लगे. पकड़े न जाए इसलिए घर के तलघर में शराब बनाते थे. पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर 300 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है.रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जाली में एक दंपति भारी मात्रा में शराब बनाकर बेचते है. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की. घर के अंदर घूसने पर पुलिस को सबकुछ समान्य लग रहा था. लेकिन पुलिस की टीम जब घर के नीचे तलघर…
कोरबा 02 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले से अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल के रूप में गौरेला-पेण्ड्रा (मरवाही विधानसभा) क्षेत्र में लगाई गई है। उक्त मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को गौरेला-पेण्ड्रा ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था की गई है। एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा ने बताया कि विकासखण्ड कोरबा और करतला क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु बस पीजी कॉलेज कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा, कटघोरा तथा पाली क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बस तहसील कार्यालय कटघोरा से रवाना होगी। सभी बसें 05 मई को दोपहर 12 बजे मतदान दल को लेकर गौरेला-पेण्ड्रा के लिए रवाना होगी। बस में जाने…
कोरबा 02 मई 2024/ अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत कंपनी कोरबा में श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी दिये जाने के प्रयोजनार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जो भी व्यक्ति संस्थान, विभाग एवं अन्य जगह कार्य करते है, सभी श्रमिक है, कोई शारीरिक मेहनत करता है तो कोई बौद्धिक (दिमागी) मेहनत करता है, इसलिये हम भी अलग नहीं हैं। उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय को…
कोरबा 02 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत पाली के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा ग्राम पंचायत डोंगानाला में विषेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय की बस्ती…
कोरबा 02 मई 20224/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत कोरबा जिले में समय पर और शांतिपूर्ण मतदान कराने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही परिसर में मतदाताओं हेतु छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, वालिंटियर्स की व्यवस्था रखी जाये। कलेक्टर ने मतदान दिवस के दिन स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों को खुला रखने, डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ…
कोरबा 2 मई 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री प्रेम सिंह मीणा ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम सुश्री रूचि शार्दुल सहित संबंधित बूथ लेबल अधिकारी उपस्थित थे। प्रेक्षक श्री मीणा ने पाली के रजकम्मा, मदनपुर, लाफा, पाली, मखनपुर, चैतमा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवार लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प, शौचालय, पेयजल व्यवस्था…
जांजगीर चांपा. शिवरीनारायण में महानदी पर बने बैराज के गेट अचानक खोल दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. बिना सूचना दिए गेट खोलने से नदी में नहा रहा एक युवक बह गया. वहीं बैराज के नीचे नहा रहे कई लोगों के बाइक और मोबाइल भी पानी में बह गए.बैराज खोलने से पहले साइरन बजाकर सूचना नहीं दी गई. बैराज के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई लोगों के बाइक और मोबाइल पानी में बह गया. वहीं नदी में नहा रहा एक युवक भी बह गया. https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-02-at-4.15.02-PM.mp4
