Author: Akash Times
राजधानी रायपुर में एक युवक पर स्कूटी की चाबी से दूसरे युवक ने हमला कर दिया है। आरोपी ने युवक के सिर और कान पर मारकर उसे जख्मी कर दिया। ये मारपीट उधारी के पैसे को लेकर हुआ था। ये पूरा मामला आमानाका क्षेत्र का है। निशांत कुमार पांडे ने बुधवार देर रात थाने में FIR दर्ज करवाई कि वह आमानाका थाना क्षेत्र के छुईया तालाब पास अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी समय प्रवीण सिंह एक अन्य दोस्त के साथ वहां पर पहुंचा। उसने निशांत से उधारी के पैसे वापस मांगे। इसके बाद निशांत ने कहा कि…
कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, कविता जायसवाल (24 साल) का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है। तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के…
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के TCOC में अब फोर्स माओवादियों पर हावी हो गई है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर जिले के टेकामेटा मुठभेड़ में पुलिस ने जिन 10 नक्सलियों पर ढेर किए उन पर कुल 63 लाख का इनाम था। इनमें एक SZCM, 2 DVCM, एक ACM कैडर का नक्सली था। इनमें सबसे ज्यादा SZCM (स्टेट जोनल कमेटी मेंबर) जोगन्ना पर 25 लाख रुपए का इनाम था। साथ ही इस पर कुल 196 मामले भी अलग-अलग थानों में दर्ज थे। इसके अलावा DVCM मल्लेश और विनय पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। मल्लेश पर कुल 43 मामले दर्ज…
रायपुर से गुजरने वाले 22 ट्रेनों को रेलवे ने फिर से रद्द कर दिया है। नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इतवारी रेलवे स्टेशन में एलएचएस पुशिंग का काम किया जाएगा। इस कारण यह ट्रेनें रद्द की गई हैं। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने के कारण कई यात्री परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक, नागपुर के इतवारी में एलएचएस पुशिंग का काम दो चरणों में होगी। पहले चरण के काम की शुरुआत 8 मई से होगी जो 10 मई तक चलेगी। वहीं दूसरे चरण का काम 19 मई से 30 मई…
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार (2 मई) को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गई हैं। वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। प्रियंका का यह दूसरा दौरा है, इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 2019 में कांग्रेस को यहां से मिली थी जीत छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल 2 बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी से इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज…
राजधानी रायपुर के 6 मंजिला इमारत के तीसरे फ्लोर में आग लग गई है। बताया जा रहा है की ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस आगजनी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर घुसी। फिर आग पर काबू पा लिया गया। ये पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आग दोपहर साढ़े 11 बजे के करीब कबीर नगर की स्थित आशियाना अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में लगी। आसपास मौजूद लोगों ने फ्लैट के बालकनी से धुआं उठते देखा। तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं की हिम्मत लगातार बढ़ती नज़र आ रही है। महासमुंद क्षेत्र से अवैध रेत खनन की खबरें आते रहती हैं। बुधवार रात को भी रेत माफिया अवैध रूप से हाइवा में रेत ले जा रहे थे। इस दौरान महासमुंद जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू ने हाइवा को देखा, तो रोक कर पूछताछ की। जिसके बाद रेत माफियाओं ने जनपद अध्यक्ष और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी। बेखौफ अवैध रेत खनन और परिवहन जानकारी के अनुसार, बुधवार को रात 8:50 बजे महानदी से अवैध रूप से रेत खनन कर हाइवा से ले कर जा रहे थे।…
बिलासपुर। आईपीएस जीपी सिंह (IPS GP Singh) को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. जीपी सिंह ने इस एफआईआर को समाप्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2015 में दुर्ग निवासी कमल सेन का बिल्डर सिंघानिया से व्यावसायिक लेन देन को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान सिंघानिया ने सेन के सामने आईपीएस जीपी सिंह को फोन करने की बात कही, मगर फोन पर कोई बात नहीं हुई थी. इसके 6 साल बाद 2021 में कमल सेन ने सुपेला…
रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार अध्यक्ष प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. राधिका खेड़ा अपने साथ हुई बर्बरता हो लेकर काफी आक्रोशित हैं और यह साफ झलक रहा है. आज फिर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है. लेकिन लड़की हूं, “लड़ रही हूं”. “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है.…
बड़ी खबर : प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, आनन फानन में कराया गया अस्पताल में भर्ती
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी.जानकारी के अनुसार, डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राम सप्ताह का आयोजन हो रहा था. वहीं प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया. प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी. इनमें से करीब 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करीब 25 लोगों को…
