Author: Akash Times
कोरबा। सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला फाटक के पास आज शनिवार की तड़के सुबह उफनते नहर में कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा, वहीं चालक लापता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा की ओर से कोयला भर कर आ रही ट्रेलर सर्वमंगला फाटक पार कर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, वही चालक को लेकर कोई जानकारी नही मिल पा रही है, की वह नहर में बह गया या तैर कर बाहर निकल गया। फिलहाल नहर से पानी कम कर ट्रेलर को बाहर निकालने प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद ट्रेलर नम्बर और उसके चालक…
रायपुर.छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने 48 घंटे में लू का अलर्ट जारी किया है. रायगढ़, जांजगीर, राजनांदगांव और कांकेर में लू चल सकती है. वहीं अगले 4 दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में मई के मध्य में लू चलने के आसार हैं.
बिलासपुर. तेज रफ्तार बस ने नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मारी. इस भीषण हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं. 7 की हालत गंभीर है. हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. रतनपुर के बीएलटी कॉलेज के पास हाइवे के किनारे खड़ी ट्रेलर से बस जा टकराई. रतनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
बिलासपुर. सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक प्रधान आरक्षक खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा. पुलिस उनकी तलाश करती रही. आधी रात को उनका शव घर के पीछे नीम पेड़ पर झूलता मिला. सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.मोपका निवासी लखन सिंह मेश्राम सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत था. थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी. बताया जा रहा है कि वे किसी बात को लेकर परेशान थे. ड्यूटी से लौटने के बाद रात…
कोरबा. जिला कोरबा में आज दिनांक 03.05.2024 को श्री अजीत बसंत कलेक्टर कोरबा, श्री सिद्धार्थ तिवारी भापुसे. पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री संबित मिश्रा सीईओ ज़िला पंचायत के द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 में शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च सीएसईबी ग्राउंड से प्रारंभ किया गया और थाना कोतवाली में समाप्त हुआ। जिसमें जिला के राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, चुनाव डियूटी हेतु दिगर राज्य / इकाई से आये अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, यातायात बल, नगर सैनिक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल आर्म्स- एम्युनेशन व साजो-सामान, थाना व यातायात के पेट्रोलिंग वाहनों के साथ शहर के मुख्य मार्ग एवं चौक-चौराहो…
कोरबा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 घायल हो गए हैं, जिसमें 2 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि अस्थि विसर्जन कर परिवार लौट रहा था, तभी कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा का है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। हादसे के बाद राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई। कार में फंसे चालक और अन्य लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद मौके पर…
रायगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह का परिवार इसी लोकसभा क्षेत्र के सारंगढ़ में गिरिविलास पैलेस में रहता है। लाल दीवारों वाला ये महल बाहर से जितना खूबसूरत दिखाई देता हैं, भीतर से उतने ही राजनीतिक इतिहास समेटे हुए हैं। यहां रहने वाले राजपरिवार के सदस्य खुद को आदिवासी बताते हैं। दरअसल, सारंगढ़ राजघराना आजादी के पहले से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। डॉ. मेनका देवी के पिता राजा नरेशचंद्र सिंह ने 1952 से 1968 तक अविभाजित मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था। वे अविभाजित मध्य प्रदेश के एकमात्र…
कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों से 6 आरोपियों को आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के नाम 1. अमित चन्द्रवंशी, निवासी खरहट्टा थाना पांडातराई 2. अजय चन्द्रवंशी, निवासी लखनपुर थाना पिपरिया। 3. जगतारण सोनवानी, निवासी जमुनिया थाना कवर्धा। 4. मुकेश सिंह ठाकुर, निवासी सारंगपुर खुर्द थाना कवर्धा। 5. चन्द्रहास चन्द्रवंशी, निवासी कुसुमघटा थाना बोड़ला। 6. मुकेश जायसवाल, निवासी रामनगर कवर्धा थाना सीटी कोतवाली। सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…
कोरबा 03 मई 2024/ अतीत…का वह एक ऐसा समय भी था जब दुनियां के कुछ देशों में महिलाओं को वोट देने तक का भी अधिकार नहीं था…लेकिन यह हमारा देश भारत है… एक ऐसा देश… जहां अलग-अलग धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं…यहां की बोली, संस्कृति और परम्पराओं में भी विविधता है…कुछ इन्हीं समाहित विविधताओं वाले देश की अपनी भी एक पहचान है और वह पहचान है यहां का संविधान…यहां का लोकतंत्र। दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले इस देश में रहने वाले भारतीयों को अधिकार है कि वह अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुने और अपनी अभिव्यक्ति की…
रेलवे सुरक्षा बल चांपा के नव पदत्थ थाना प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। रेलवे सुरक्षा बल चांपा का अधिकार क्षेत्र सक्ती जयरामनगर से बालपुर तक रहेगा। श्री तिवारी इसके पहले बृजराज नगर के थाना प्रभारी थे। रेलवे सुरक्षा बल में उनके कार्य अनुभव को देखते हुए चांपा जैसे संवेदनशील थाना का प्रभार दिया गया है
