Author: Akash Times

रायपुर। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में बीते दिनों मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों की आंख में संक्रमण फैलने के मामले में साय सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने वाले जूनियर साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर बीते रविवार को नेत्र सर्जन समेत दो सहायक स्टाफ को निलंबित किया गया था। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दंतेवाड़ा द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि 22 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय दन्तेवाड़ा में मोतियाबिंद मरीजो का नेत्र ऑपरेशन मामले में अभिषेक मण्डल (जूनियर…

Read More

रायपुर। नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ मित्तल ने मंत्रालय पहुंचकर जनसंपर्क सचिव पी दयानन्द से सौजन्य मुलाकात की . डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया. इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे . उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे. डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर, 2024 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर कोषालय और बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. आदेश के अनुसार, भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना क्रमांक-20- 25-56-पब-एक, दिनांक-08 जून, 1957 के साथ पढ़ी गई परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन, उक्त स्पष्टीकरण के अंतर्गत दिनांक-01 नवंबर 2024, दिन-शुक्रवार को “दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा)” के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में कोषालय…

Read More

रायपुर। दीवाली पर्व के मौके पर घर जाने की तैयारी में जुटे हजारों यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। एक्सप्रेस ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़भाड़ को ध्यान में रखकर यात्रियों को कन्‍फर्म बर्थ उपलब्‍ध कराने बिलासपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बिलासपुर के मध्य एक फेरे के लिए दिवाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन बिलासपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए ट्रेन नंबर 08293 के साथ 29 अक्टूबर को रवाना होगी। इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बिलासपुर के लिए ट्रेन नंबर 08294 के साथ 30 अक्टूबर को चलेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, एसएलआरडी, चाक सामान्य,…

Read More

जिला कोरबा में दिनांक 28.10.2024 -02.11.2024 तक दीपावली त्योहार मनाया जाना है जिसके चलते बाजारों में और भीड़ भाड़ वाले स्थानों में श्री सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें कोरबा शहर को 5 सेक्टर 1)कोसाबाड़ी से घंटाघर 2) घंटाघर से सीएसईबी 3) सीएसईबी से सुनालिया 4) सुनालिया से रेलवे क्रॉसिंग 5)रेलवे क्रॉसिंग से सीतामढ़ी में विभाजित कर यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सभी थाना चौकी क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग लगाई गई है। पुलिस के द्वारा एक मैप…

Read More

अहमदाबाद: पहले सिद्धू मूसेवाला और अब बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। बेहद सुरक्षित इस जेल में उसे कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच रखा गया है। हालांकि, शातिर लॉरेंस अपने गुर्गों तक अपना आदेश पहुंचाने में कामयाब रहता है, चाहे वह देश के किसी भी जेल में बंद हो। जेलों से तो वह टीवी इंटरव्यू तक दे चुका है। लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के एक ‘अंडा सेल’ में रखा गया है। इस खास बैरक में वह अकेला रहता है और कोई दूसरा कैदी उसके आसपास नहीं…

Read More

रायगढ़। मुआवजा घोटाले में कार्यवाही करते हुए दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। बजरमुडा मुआवजा घोटाले में निजी भूमि स्वामियों को लाभ पहुंचाने के लिए दोनों पटवारी ने बड़ी गड़बड़ी की थी। मामले में राजस्व सचिव ने कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम घरघोड़ा ने यह आदेश जारी किया है। सीजीपीडीसीएल (छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन कंपनी) को आवंटित कोल ब्लाक गारे-पेलमा सेक्टर-3 के प्रभावित ग्राम बजरमुड़ा में एक फसली कृषि भूमि को दो-फसली, कच्चे मकान को पक्का, व पौधों को पेड़ बताकर व अन्य कई तरीके से परिसंपत्तियों की गणना गलत तरीके से कर निजी भू-स्वामियों को…

Read More

 रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल आज राज्य चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की पात्र जारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाश शर्मा के नाम से 2 वोटर कार्ड है। जो अलग अलग क्षेत्रो से है। जिसके चलते आकाश शर्मा का नामांकन फार्म निरस्त हो सकता है। दस्तावेज जांच करने उपरांत नामांकन फार्म निरस्त करने का अधिकार संबंधित चुनाव अधिकारी के पास है। पर्याप्त आधार और नियमानुसार आपत्ति को देखते हुए निर्णय लिया जाए। वहीं खबर आ रही है कि चुनाव अधिकारी द्वारा…

Read More

पटना: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से यह धमकी दी गई है. यह धमकी भरा कॉल करने वाले का दावा है कि वह लगातार पप्पू यादव के कई ठिकानों की रेकी कर रहा है और उसे जान से मार डालेगा. इतना ही नहीं पप्पू यादव को सलमान खान मामले से अलग रहने की हिदायत भी दी गई है. पप्पू यादव ने मामले की जानकारी बिहार डीजीपी को दी ताकि इस पर कार्रवाई हो सके. धमकी देने वाले का दावा है कि…

Read More

मुंबई: शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित बास्टियन रेस्टोरेंट के बाहर कुछ ऐसा हुआ है, जो शायद लोग सपने में भी नहीं सोच सकते. मुंबई के प्रसिद्ध बास्टियन रेस्तरां के कार पार्क से एक BMW Z4 गाड़ी चोरी हो गई. करीब 80 लाख रुपए की कार को शातिर चोर पलभर में लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है. बास्टियन रेस्तरां दादर के कोहिनूर स्क्वायर में स्थित है. कार मालिक ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात यह घटना…

Read More