Author: Akash Times
बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक मां ने घरेलू विवाद के चलते अपने दो छोटे बच्चों को कीटनाशक पिलाने का खौफनाक कदम उठा लिया है। मां ने सात वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी को कीटनाशक देकर खुद भी दवा का सेवन कर लिया। महिला का नाम डुमेश्वरी साहू है। दरअसल, यह मामला ग्राम कुरदी का है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से गुस्से में आकर महिला डुमेश्वरी साहू ने यह खौफनाक कदम उठाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि देवरानी और जेठानी के बीच बच्चों को लेकर कोई विवाद हुआ…
दुर्ग छत्तीसगढ़ की पुलिस चोर को पकड़ने के लिए 4 महीने तक मध्यप्रदेश के इंदौर में भेष बदलकर रही। किराए का मकान लेने के बहाने पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची, लेकिन उसे भनक लगने ही वो भाग निकला। हालांकि, सोना खरीदार का मिडिएटर पकड़ा गया। इससे पहले भी 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। दरअसल, दुर्ग के रसमड़ा में हुई 60 लाख से अधिक की डकैती और NSPCL कॉलोनी में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि, पिछले 7 से 8 जून की रात आरोपियों ने एनएसपीसीएल कॉलोनी में चोरी की। इसी…
रायपुर. SI भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के खुशखबरी है. राज्य सरकार ने रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि 975 पदों के लिए 2018 में भर्ती परीक्षा ली गई थी, जिसका रिजल्ट जारी नहीं होने पर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. हाईकोर्ट ने 15 दिनों में रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था. 6 साल बाद अब जाकर रिजल्ट जारी हुआ है. बता दें, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार के दौरान साल 2018 के अगस्त महीने में कुल 655 पदों के लिए SI भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसमें सूबेदार, सब…
जांजगीर चांपा. जिले मे किसानों के धान खरीदी कर लाखों रुपए के फर्जी चेक देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आशीष अग्रवाल ने 7 गांव के 22 किसानों से ग्रीष्मकाल का धान खरीदकर 70 लाख रुपए का फर्जी चेक देकर धोखा दिया था और राशि नहीं दे रहा था. पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले मे कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रदेश के किसानों की…
रायपुर. साय सरकार की कैबिनेट बैठक मंत्रालय में शुरू हो गई है। बैठक में औद्योगिक और नक्सली नीति, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर सरकार फैसला कर सकती है. इसके अलावा विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी. राज्योत्सव पर भी चर्चा की जाएगी. प्रदेश के 28 लाख श्रमिकों के लिए योजनाएं शुरू करने का भी प्रस्ताव है, जिस पर मुहर लग सकती है.
रायपुर. SI भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के खुशखबरी है. राज्य सरकार ने रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि 975 पदों के लिए 2018 में भर्ती परीक्षा ली गई थी, जिसका रिजल्ट जारी नहीं होने पर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. हाईकोर्ट ने 15 दिनों में रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था. 6 साल बाद अब जाकर रिजल्ट जारी हुआ है. रायपुर, बहुप्रतीक्षित एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है अभियार्थियों में खुशी की लहर देखनें को मिल रही है,
बालाघाट। रविवार सुबह सरस्वती नगर में तीन भाइयों ने एक युवक पर चाकू, फरसा और ईंट से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस जानलेवा हमले के पीछे पैसों का लेनदेन वजह बताया जा रहा है। लहूलुहान युवक को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोंदिया रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मनीष कौशल एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। मनीष रविवार को अपने दोस्त अली असगर के साथ उधार के पैसे लेने रोहित तिवारी के घर गया था। इस दौरान रोहित और मनीष के बीच लेनदेन को लेकर विवाद…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 14 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने 2 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं. इसमें औरंगाबाद ईस्ट से मधुकर किशनराव देशमुख की जगह अब लाहू एच. शेवाले और अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को टिकट दिया गया है. वहीं, पार्टी ने अबतक कुल 99 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं।
अंबिकापुर सेंट्रल स्कूल की दो छात्राएं दो दिनों से लापता हैं। दोनों छात्राएं 25 अक्टूबर की सुबह स्कूल जाने के नाम पर घर से निकलीं एवं स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों ने उनकी खोजबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों की जांच की तो वे बनारस रोड की ओर पैदल जाते हुए दिखीं। गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली आयुषी भगत और साक्षी लकड़ा 25 अक्टूबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं। वे मनेंद्रगढ़ रोड में रहती हैं। दोनों जब वापस घर…
रायपुर AIIMS में रविवार को पेशेंट को समय इलाज नहीं मिलने पर उसके साथ आए दोस्तों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल, रविवार को सुबह 10 बजे अमित गौतम 25 साल को सर में तेज दर्द के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। दोपहर 12 बजे सिटी स्कैन में यह बात सामने आई की मरीज के सर की नस फट गई है। मरीज के दोस्तों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि शाम 6 बजे तक न्यूरो सर्जन इलाज के लिए नहीं है। हंगामा होने के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में डॉक्टर अस्पताल पहुंचे…
