Author: Akash Times
एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि घटना शनिवार रात की है। मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वह हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं।
कांकेर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी के चलते लू की चपेट में आने से यूपी के ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। चारामा क्षेत्र में विशाखापट्टनम से डामर लेकर पहुंचा था। इस मामले की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने की है। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर भीषण गर्मी में लगातार दो दिनों से ट्रेवल कर रहा था। दो दिन बाद विशाखापटनम से कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र के डामर प्लांट पहुंचने के बाद प्लांट में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे तत्काल चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने पीएटी, पीपीटी के साथ ही प्री बीएबीएड और प्री बीएससी बीएड के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. उक्त प्रवेश परीक्षाएं 9 जून को आयोजित की जाएंगी. सुबह की पाली में पीएटी और पीवीपीटी तथा दूसरी पाली में प्रीबीए बीएड और बीएससी बीएड का आयोजन किया जाएगा. अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा जाएगा. इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंटआउट ले सकते…
रायपुर. सीजी बोर्ड ने 9 मई को मेरिट में आने वाले होनहारों को खुशियाें के साथ बड़ी परेशानी भी सौंप दी है। मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाने वाले छात्र बीते 15 दिनों से अनजान कॉल्स-मैसेज से परेशान हैं। छात्रों को इस परेशानी में किसी और ने नहीं बल्कि खुद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डाल दिया है। सीजी बोर्ड ने मेरिट लिस्ट में टॉपर्स के मार्क्स, फोटो, स्कूल के नाम के अलावा उनके मोबाइल नंबर भी डाल दिए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं की मेरिट में कुल 79 छात्र हैं, इनमें 59 बेटियां हैं। परिचितों के बधाई संदेशों के अलावा…
रायपुर। भारी गर्मी से बुरी तरह झुलस चुके छत्तीसगढ़ को ग्रीष्म लहर से जल्दी ही राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। आज से प्री-मानसून की बौछार पड़ने की संभावना बन रही है, जिसकी मात्रा और क्षेत्र में सोमवार से विस्तार होने की संभावना है। चौबीस घंटे में राजधानी का तापमान एक डिग्री कम हुआ लेकिन लू का कहर जारी रहा। छत्तीसगढ़ नवतपा के दूसरे दिन से तप रहा है और अंतिम दिन में इसका भारी असर रहने की संभावना बन रही है। दोपहर बाद ही कुछ हिस्सों में हल्की बारिश अथवा तेज हवा चलने के आसार बन रहे हैं,…
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर इलाके में एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैंकी, रॉबिन और अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने कोतवाली शहर थाने में पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शहर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि 19 साल की एक लड़की ने थाने में लिखित शिकायत दी थी कि शनिवार 1 जून की शाम तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। शिकायत के मुताबिक पीड़िता शनिवार को…
दिल्ली। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे Delhi-Meerut Expressway से दिल्ली-देहरादून का सफर 2 जून की आधी रात से महंगा हो जाएगा। चार पहिया वाहनों के लिए पांच से 10 रुपये और भारी वाहनों का टोल 45 रुपये से 65 रुपये तक बढ़ जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और टोल प्रबंधन कंपनी Toll Management Company की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल रेट Toll Rate वैसे तो वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से बढ़ाने का प्रावधान है, लेकिन लोकसभा चुनाव Lok Sabha Elections आचार संहिता के कारण इसे 1 जून तक के लिए स्थगित…
महासमुंद। जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में बीते दिनों एक नवविवाहित महिला ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. आरोपी पति शादी के बाद से ही मृतिका उर्मिला से दहेज के लिए विवाद करता था. फिर एक दिन आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.मिली जानकारी के अनुसार, बीते महीने 30 मई की रात देवरी गांव में नवविवाहित…
सक्ती। पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा है. आदतन चोर प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए चोरी करता था. इसके बाद पुलिस के लिए चैलेंजिंग मैसेज भी छोड़ता था. आरोपी ने पिछले दो सालों से पुलिस के नाक में दम कर रखा था. पुलिस ने बताया की पकड़ा गया आरोपी पिछले दो सालों में सक्ती में आठ जगहों पर चोरी कर चुका है. आरोपी के कब्जे से पुलिस को करीब ढाई लाख के सामान, जिसमें दो बाइक, घरेलू सामान, दो मोबाइल और चांदी के सिक्के बरामद मिले है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.दो…
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सरकार में काबिज है। सिक्किम: SKM सत्ता…
