Author: Akash Times
बिलासपुर में मई में दूसरी बार तापमान 46.4 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। बेचैन करने वाली गर्मी से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्म हवाओं के साथ हीटवेव और लू जैसी स्थिति है। छत्तीसगढ़ का दूसरा गर्म शहर बना हुआ है। कलेक्टर ने लू के हालात को देखते हुए समर कैंप बंद कर स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसपी रजनेश सिंह ने भरी दोपहरी में चौक-चौराहों पर तैनात जवानों को छांव…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से करीब 6 लाख 30 हजार रुपए के 64 किलो गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था, जो छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहा था। इसी बीच केशकाल में पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो से गांजा की तस्करी की जा रही है। मुखबीर की इसी सूचना के बाद केशकाल…
रायपुर। एक बार फिर से लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का असर हुआ है. हमने छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालित किय जाने की खबर प्रकाशित की थी. बच्चों के अभिभावकों ने चिंता जताई थी की इतनी गर्मी के बीच कुछ दिनों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद क्यों नहीं किया जा रहा है ? अगर बच्चों को कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा ? जिसपर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस भीषण गर्मी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है. अब प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन…
रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की गतिविधि लगातार जारी है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बन रही हैं। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि मानसून 13 जून को जगदलपुर होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगा।इसके बाद 16 जून को मानसून के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवेश की संभावना है। साथ ही 21 जून को मानसून के अंबिकापुर में प्रवेश करते ही पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून प्रवेश कर जाएगा।मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यह देखा जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में मानसून…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत बिना धर्म परिवर्तन किए अंतरधार्मिक विवाह मान्य है. कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े को विवाह करने की अनुमति दी है. साथ ही पुलिस से उनको सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई पर दोनों शादी करने के बाद पूरक हलफनामे के साथ दस्तावेजी सबूत दाखिल करेंगे. यह आदेश न्यायमूर्ति ज्योत्सना शर्मा ने दिया. हापुड़ (पंचशील नगर) के एक युवती और युवक ने लिव इन रिश्ते में रहते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा देने की मांग…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चिंतन शिविर में शामिल होंगे. सीएम साय सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में मंत्रियों के गुड गवर्नेंस की मास्टर क्लास लगेगी. IIM मंत्रियों को गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग देगा. राज्य के विकास और सिस्टम में स्किल डेवलपमेंट की चर्चा होगी. सीएम विष्णुदेव साय आईआईएम में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपियों को गुरुवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया. प्रोडक्शन वारंट के आधार पर ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने कोयला घोटाला मामले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS समीर बिश्नोई को 4 दिनों की EOW की रिमांड पर सौंप दिया है. आरोपी सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS समीर बिश्नोई को 3 जून को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके साथ ही कोयला घोटाले मामले में EOW की रिमांड पर सौम्या चौरसिया और रानू साहू भी है, इन्हें भी 3 जून…
राजनांदगांव। मतस्य विभाग राजनांदगांव में मछली पालन के लिए अपने ही करीबियों के नाम पर करोड़ों के केज आबंटन कर शासन की योजनाओं से मिलने वाली सब्सिडी पर भ्रष्टाचार किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में मतस्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है. पूरे मामले में शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है. मतस्य विभाग संचालनालय इस फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है. राजनांदगांव मतस्य विभाग में पदस्थ तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिए ने अपने कार्यालय में ही पदस्थ कर्मी की नाबालिग बेटी, अपनी ननद, वाहन चालक की मां और एक अन्य आदिवासी व्यक्ति…
रायपुर। समाचार पत्रों, न्यूज वेब पोर्टल में बिजली की आपूर्ति में बाधा और आपूर्ति बहाली में लगने वाले अधिक समय को लेकर प्रकाशित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष पी.दयानंद ने बैठक ली। उन्होने ट्रांसमिशन कंपनी तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों को तलब किया और जिन स्थानों पर आपूर्ति बहाली में निर्धारित से अधिक या गैरवाजिब समय लग रहा हैं, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने जब विस्तार से इन समस्याओं का कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि विगत पांच वर्षों में विद्युत उपकेन्द्र तथा लाईनों की स्थापना जैसे अधोसंरचना…
धमतरी जिले में जमीन और पैसों के लालच में दो कलयुगी बेटों द्वारा अपने पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों मृतक के बेटों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं, जिन्होंने हत्या में एक-दूसरे का सहयोग किया है।बताया जा रहा है कि सिवनीकला निवासी आरोपी पुनमचंद पटेल ने जमीन और पैसों के लालच में अपने पिता फिरंता पटेल की हत्या की योजना अपने दोस्त सुदामा देवांगन, मिथलेश देवांगन और हरीश कुमार साहू के साथ मिलकर बनाई थी। जिसके बाद छह मार्च को गला…
