Author: Akash Times
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने यानी जून से बड़ा झटका लगने वाला है। बिजली नियामक आयोग नया टैरिफ जारी करेगा। इसके बाद बिजली महंगी हो जाएगी और जुलाई में बढ़ा हुआ बिल भरना पड़ेगा। आयोग और बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10-15 पैसे तक अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ताओं को भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) ने छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग को 4,420 करोड़ रुपए की…
कोरबा में लोगों को कर्ज देकर उसके एवज में मोटी रकम वसूलने वाले एक बड़े सूदखोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूदखोर का नाम इरफान कुरैशी उर्फ मोनू है, जिसने कई सरकारी कर्मचारियों को अपने झांसे में लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह मानिकपुर पुलिस चौकी का मामला है। जानकारी के मुताबिक, सूदखोर इरफान कुरैशी उर्फ मोनू बड़े पैमाने पर सूदखोरी का अवैध कारोबार कर रहा था। इरफान लोगों को जरूरत के हिसाब से कर्ज पर पैसे देता था और उसके एवज में कई गुना मोटी रकम वसूला करता…
कोरबा 30 मई 2024/ कार्यपालन अभियंता हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग रामपुर कोरबा ने जिले के सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि आगामी वर्षाकाल 2024 के दौरान आवश्यकता होने पर हसदेव बरॉज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। इस हेतु सर्व संबंधित उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित अपने चल-अचल सम्पत्ति को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर लें। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित खनिज, खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से…
कोरबा 30 मई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, जच्चा और बच्चा के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न सुविधाओं का विस्तार करने में प्रयासरत हैं। कोरबा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू में सी-थ्री इंडिया के सहयोग से भारत सरकार के सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन कार्यक्रम)के अंतर्गत मदर्स पिकनिक का आयोजन किया गया। क्षेत्र की गर्भवती माताओं को प्रसव के समय सुखद अनुभव कराने, स्वास्थ्य देखभाल व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत…
कोरबा 30 मई 2024/ ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने तथा नौतपा शुरू होते ही लोग प्रचंड गर्मी के हालात को लेकर लोग हलाकान हो रहे है। नौतपे में चल रही लू के कारण लोगों के स्वास्थ्य में भी असर दिख रहा है, अस्पतालों में डीहाईड्रेशन के तथा लू लगने के मामले बढ़ने लगे हैं, जो कि घातक या जानलेवा हो सकती है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के नागरिकों से कहा है कि गर्मी के मौसम में लू (तापाघात) से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों व परामर्श को अपनाएं तथा…
कोरबा में लोगों को कर्ज देकर उसके एवज में मोटी रकम वसूलने वाले एक बड़े सूदखोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूदखोर का नाम इरफान कुरैशी उर्फ मोनू है, जिसने कई सरकारी कर्मचारियों को अपने झांसे में लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह मानिकपुर पुलिस चौकी का मामला है। जानकारी के मुताबिक, सूदखोर इरफान कुरैशी उर्फ मोनू बड़े पैमाने पर सूदखोरी का अवैध कारोबार कर रहा था। इरफान लोगों को जरूरत के हिसाब से कर्ज पर पैसे देता था और उसके एवज में कई गुना मोटी रकम वसूला करता…
अंबिकापुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध हत्या का आरोपी बंदी बुधवार शाम एंबुलेंस से कूदकर फरार हो गया था। एंबुलेंस से कूदकर फरार बंदी संजीव दास को पुलिस ने लुंड्रा थानाक्षेत्र से कुछ घंटों बाद ही पकड़ लिया। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस ने बंदी के फरार होने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आरोपी खरसिया नाका की ओर जाता दिखा। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि लुंड्रा थाना क्षेत्र में बंदी का एक रिश्तेदार रहता है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो बंदी संजीव दास वहां बैठा हुआ मिला। पुलिस ने…
रायपुर। विदेशी शराब दुकान से लाखों रूपये नगदी रकम चोरी करने वाले दुकान में कार्यरत 4 कर्मचारी गिरफ्तार किए गए है। अमित शर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी कंपनी शराब दुकान में प्लेसमेंट के माध्यम से लोगों को नौकरी पर रखती है, कि कंपनी द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में प्लेसमेंट के माध्यम से कृष्ण कुमार बंजारे, साहेब लाल बंजारे, मनमोहन आडिल एवं रोशन कन्नौजे को काम पर रखीं थी। जिसमें रोशन कन्नौजे मुख्य विक्रयकर्ता, कृष्ण कुमार बंजारे एवं साहेब लाल बंजारे विक्रेता के पद पर नियुक्त किये गये थे…
बिलासपुर। बिलासपुर के तखतपुर इलाके में ग्राम कोटवार की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर कोटवार ने महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया, साथ ही जमकर मारपीट भी की। वीडियो साफ-साफ मारपीट और ट्रैक्टर से कुचलने का मंजर देखा जा सकता है। महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।
स्पोर्ट्स न्यूज़। टी20 विश्व कप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। भारतीय समयानुसार दो जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की है। अब इस मैच पर आतंकी हमले का साया है। आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी कर ‘लोन वुल्फ’ हमले की धमकी दी है। न्यूयॉर्क पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट करते हुए चेतावनी दी है। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वीडियो में…
