Author: Akash Times

अशोकनगर में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया। उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को बुधवार शाम 6 बजे घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। मां को भी बुरी तरह पीटा। लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। शुरू में आरोपियों ने मोहल्लेवालों को भी धमकाया। बाद में बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग खड़े हुए। लड़की के परिजन और…

Read More

गुरुवार, 6 जून को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। इस तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है, साथ ही वट सावित्री व्रत भी किया जाता है। ज्येष्ठ अमावस्य पर शनि पूजा के साथ ही बरगद के पेड़ की भी पूजा करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, धर्म-कर्म के नजरिए से ज्येष्ठ मास का महत्व काफी अधिक है। इस महीने में गर्मी काफी अधिक रहती है और ऐसे में किए गए व्रत-उपवास का अक्षय पुण्य मिलता है। अक्षय पुण्य यानी ऐसा पुण्य जिसका असर जीवन भर बना रहता है। इस मास में गंगा दशहरा और…

Read More

रायपुर में आमानाका इलाके में हुई गार्ड की हत्या उसकी पत्नी ने नाबालिग बेटे, भतीजे और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। हत्या की प्लानिंग इतने शातिराना ढंग से की कि पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में 6 दिन लग गए। हालांकि आमानाका पुलिस ने अब इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाकर 3 नाबालिगों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 24 मई को चंगोराभाठा निवासी कल्याण यादव (51 वर्ष) की लाश टाटीबंध ब्रिज के पास एक नाले में मिली थी। कल्याण आमानाका इलाके के एक ट्रक गैरेज में गार्ड था। लाश गैरेज से कुछ ही दूरी पर…

Read More

छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया। तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का…

Read More

छत्तीसगढ़-झारखंड के कोल और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को मारने आए 4 शूटरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ की मीडिया को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा है। इसमें उसने गिरफ्तारी को षड्यंत्र बताया है। साथ ही रंगदारी मांगने की बात से इनकार करते हुए ईगो हर्ट करने की बात कही है। वहीं मेल में बदला लेने की धमकी दी गई है। कहा है कि, कारोबारियों के परिवार से एक आदमी कम करेंगे। मेल को लेकर रायपुर SSP संतोष सिंह ने प्रमाणिकता की जांच कराने की बात कही है। इसके अलावा…

Read More

लोकसभा चुनाव प्रचार थमते ही PM मोदी गुरुवार (30 मई) की शाम कन्याकुमारी पहुंचे। उनका कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे का ध्यान जारी है। यहां से PM के ध्यान की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिसमें वे ॐ के सामने बैठकर ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। PM यहां 1 जून तक ध्यानमग्न रहेंगे। जब तक मोदी ध्यान मंडपम में हैं, पूरे कन्याकुमारी में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। साथ ही तमिलनाडु पुलिस का कोस्टल सिक्योरिटी ग्रुप, कोस्ट गार्ड और नेवी भी तैनात है। मोदी के कन्याकुमारी दौरे को लेकर एक संगठन थंगथाई…

Read More

लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में शनिवार (1 जून) को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा 25, TMC 9, बीजद 4, जेडीयू और अपना दल (एस) 2-2, JMM महज 1 सीट जीत सकी थी। कांग्रेस को केवल पंजाब की बदौलत 8 सीटों पर जीत मिली थी। इस फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 3 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। 4 एक्टर कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा…

Read More

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद गुरुवार रात जर्मनी से भारत पहुंचे। बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद रात करीब 1 बजे SIT ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। प्रज्वल को टीम CID ऑफिस ले गई, जहां उन्हें रातभर रखा गया। शुक्रवार को पूछताछ से पहले SIT प्रज्वल को बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले गई। वहीं, उनके वकील अरुण भी CID ऑफिस पहुंच गए हैं। मेडिकल के बाद प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उनकी कस्टडी की मांग करेगी। प्रज्वल हासन…

Read More

कोरबा। कोरबा-चाम्पा मार्ग पर कोथारी के निकट आज सुबह हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राकेश कुमार रात्रे निवासी ग्राम अखरापाली बरीडीह थाना उरगा अपने दो साथियों के साथ बाइक से किश्ती का पैसा लेने कोथारी गया था। वापस अपने गांव बाईक में सवार तीनों लोग लौट रहे थे कि कोथारी के पास ही लापरवाही पूवर्क हाईवा cg12 av 1187 के चालक द्वारा चपेट में ले लिया गया जिससे राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।राकेश के साथी ने बताया कि हाइवा तेज रफ्तार में थी और इससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर…

Read More

रायपुर में शराब के लिए बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने शराब दुकान के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस हंगामे के कुछ देर बाद दुकान से 36 लाख रुपए पार हो गए। गार्ड ने पुलिस को फोन कर कहा कि, दुकान में 2 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला खमतराई थाना इलाके ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेश शराब दुकान का है। ASP सिटी लखन पटले ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि, 28 मई की रात साढ़े 10 बजे के करीब बिरगांव इलाके के BJP के…

Read More