Author: Akash Times
रायपुर। भनपुरी के एक टिम्बर मिल में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर बिग्रेड की टीम पहुंच चुकी है, और आग बुझाने का काम चल रहा है। बीरगांव नगर निगम का अमला जुट चुका है। आग से किसी जनहानि की सूचना नहीं है। कल भी हुई थी आगजनी – दो महिलाओं की मौत गौरतलब है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे। आग से पांच कर्मचारियों को बचा लिया गया है जबकि…
रायपुर। बहुचर्चित कोयला घोटाले के आरोपी निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली है. ईडी की कार्रवाई के बाद अब EOW ने भी कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाया है. इस मामले में आज सुनवाई होगी और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में दोनों आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं.अब इससे पूछताछ के लिए EOW ने भी कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाया है. जानकारी के अनुसार EOW निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी…
भोपाल। प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे में आएंगे। अभी कुछ कर्मचारी इसके बाहर हैं और कुछ की भविष्य निधि कटौती होती है। व्यवस्था में एकरूपता लाने के लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों में अनिवार्य रूप राष्ट्रीय पेंशन योजना को लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई विभागों में संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। कुछ विभागों में कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे में हैं तो कुछ की भविष्य निधि कटती है। सभी के लिए एक जैसी व्यवस्था बनाने की मांग संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ…
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी लगातार भारत के चुनाव पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत में हो रहे आम चुनाव में नरेंद्र मोदी हार जाएं। फवाद ने कहा कि पाकिस्तान में हर कोई यह चाहता है कि नरेंद्र मोदी हार जाएं। भारत पाकिस्तान के रिश्ते तभी सुधरेंगे, जब दोनों देशों में अतिवाद कम होगा। पाकिस्तान के आम लोगों में भारत के लिए नफरत नहीं है, लेकिन भारत में RSS और BJP लगातार पाकिस्तान के लिए लोगों के दिलों में नफरत भर रहा है। यह किसी भी तरह से दोनों देशों के आम…
नौतपा के 6वें दिन भी छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हीट वेव और रात के समय भी तापमान ज्यादा रहेगा। बुधवार को रायगढ़ 46.7 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रायपुर (माना) में 45.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बुधवार से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शाम 7 बजे के बाद भी गर्म हवाएं चल रही हैं। हालांकि आसमान में कुछ जगहों पर बादल भी छाए हुए हैं। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में रात का तापमान…
धमतरी। जिले में फिर से एक चाकूबाजी से हत्या की घटना सामने आई है. केरेगांव थाने से कुछ दूरी पर अज्ञात लोगों ने एक पिकअप सवार व्यक्ति पर चाकू से हमला से मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक पिकअप में कलिंदर भरकर धमतरी आ रहा था. तभी अज्ञात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है. जहां बीती देर रात चुरियारा पारा नगरी निवासी ड्राइवर पंकज पिकअप में…
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे बुधवार को डूबे थे, जिनके शव गुरुवार को बाहर निकाले गए। बताया गया कि पेटरवार के सदमा कला गांव के तीन बच्चे बुधवार को अपने घरों से खेलने निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। सारी रात लोग आस-पास के इलाकों में उनकी खोज करते रहें, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला। पुलिस को भी सूचना दी गई। गुरुवार की सुबह पेटरवार ब्लॉक मुख्यालय स्थित बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में बने अमृत सरोवर में स्थानीय लोगों…
सक्ति। सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई हैं। जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक सभी को लाइन अटैच कर दिया गया हैं। इनमें एक टीआई, एक एसआई रैंक के अफसर भी शामिल हैं। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कम, मचा हुआ है। आदेश के मुताबिक एसपी शर्मा ने हसौद थाने के थाना प्रभारी सुनील कुजूर, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे को लाइन…
बलरामपुर के बजरंग दल नेता सुजीत स्वर्णकार और युवती की मौत करंट से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस खुलासे के बाद पुलिस जांच की दिशा बदल गई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोनों को साजिश के तहत करंट लगाकर मारा गया है या जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में वे आ गए। दरअसल, जिला मुख्यालय से लगे डुमरखी के जंगल में 27 मई सोमवार सुबह बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत स्वर्णकार (25 वर्ष) और किरण काशी (22 वर्ष) का शव मिला था। घटनास्थल पर उनकी…
पीएम मोदी ने 28 मई को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया कि महात्मा गांधी के बारे में दुनिया पहले कुछ नहीं जानती थी। रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म गांधी बनने के बाद महात्मा गांधी को पहचान मिली। पीएम मोदी के इस दावे के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वे महात्मा गांधी की एक मूर्ति के पास खड़े हैं और कह रहे हैं कि जो लोग नाथूराम गोडसे के हिंसा के रास्ते पर चलते हैं, वे गांधी को नहीं समझ सकते। राहुल ने लिखा- सत्य और अहिंसा…
