Author: Akash Times
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ओडिशा में एग्जिट पोल टेलिकास्ट करने वाले नंदीघोष टीवी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आरपी एक्ट 1951 की धारा 126ए के तहत एग्जिट पोल का प्रसारण 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से 1 जून शाम 6:30 बजे तक प्रतिबंधित हैं। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में एक साथ हो रहे हैं। काउंटिंग 4 जून को होगी। इसके अलावा 42 विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई को वोटिंग हुई थी। उधर, पीएम मोदी आज पंजाब के…
ओडिशा के पुरी में बुधवार (29 मई) रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु आतिशबाजी कर रहे थे, तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। 4 की हालत गंभीर बताई जा…
रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद साय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई है। मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है उनमें पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत व रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा प्रमुख हैं। विभागों में बंटवारे में भी हो सकता है बदलाव – दो नए मंत्री बनाने के बाद मंत्रियों के विभागों में भी नए सिरे से बंटवारा हो सकता है। बृजमोहन के अलावा अन्य मंत्रियों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास अभी सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन…
रायपुर. बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में 1 मजदूर की मौत हुई है. वहीं 8 मजदूर लापता हैं. इस मामले पर सीएम विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर लिखा है कि घटना में 1 मृतक एवं 8 लापता मजदूरों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है. छत्तीसगढ़ शासन की ओर से भी पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी.बता दें कि बेमेतरा स्थित बारूद फैक्ट्री हादसे की मजेस्ट्रीयल जांच शुरु हो गई है. बेरला SDM पिंकी मनहर के नेतृत्व में फैक्ट्री…
बिलासपुर. रायगढ़ नेशनल हाईवे पर लूटपाट की नीयत से कार में पत्थरबाजी से घायल अकलतरा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र चन्द्राकर की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करने कर्मचारी ने पैसे की डिमांड की. पैसा मांगने पर परिजनों ने नाराजगी जताई. पैसा नहीं देने पर पीएम करने से इंकार किया. हंगामे के बाद ड्यूटीरत डॉक्टर और सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया.यह घटना बीते 23 मई की दरमियानी रात की है. रामचंद्र चंद्राकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार समेत तखतपुर से वापस कार से अपने गांव अकलतरा के…
लोरमी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व के कटामी गांव में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के सदस्यों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। जमीन कब्जा को लेकर परिवार में शुरु हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें मृतक के बड़े पिता, बड़ी मां और उनके पुत्र, तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं इस मारपीट में परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई ने पिता के साथ थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि, वह डिंडोल…
रायपुर. नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने से छत्तीसगढ़ खूब तप रहा. आज प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायगढ़ में 46.7 डिग्री रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान महासमुंद में 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने 30 मई को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की संभावना जताई है.प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं. अधिकांश जिलों में आज का पारा 42 से 43 डिग्री रहा. रायगढ़ में 46.7, बलरामपुर में 45.6 डिग्री, रायपुर में 45.5 डिग्री, बिलासपुर में 45.5…
दुर्ग। स्टील सिटी भिलाई में नशे के सौदागरों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ बदमाश पुलिस से मुखबिरी के शक में एक 16 साल के नाबालिग का हाथ पैर बांधकर बेरहमी से लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करते नजर आ रहे है. बता दें कि वीडियो में दिखने वाले बदमाश आदतन अपराधी है और भिलाई 3 के CSEB कालोनी के आस-पास के इलाके में ये बदमाश गांजा और शराब बेचते है और इसी तरह से लोगों को परेशान करते है.बता दें कि इन बदमाशों की वजह से सीएसईबी कालोनी के…
उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनावी मैदान में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं तो वहीं उनके पार्टी से 24 स अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दिया है. ओमप्रकाश राजभर के बागी नेताओं के साथ दूसरी पार्टी ज्वाइन कर लिया है. ओम प्रकाश राजभर के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित तमाम दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने का काम किया है. वहीं पार्टी से इस्तीफा देकर उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं…
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में एक गद्दे बनाने वाली फोम स्लीप प्रो कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। शाम 4 बजे जब आग लगी तब कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 पुरुष कर्मियों ने भागकर जान बचा ली। लेकिन 2 महिला कर्मी आग में फंस गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक धुएं का…
