Author: Akash Times

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के दिन 1 जून को इंडिया ब्लॉक (INDIA ALLIANCE) की दिल्ली (Delhi) में अहम बैठक होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने 1 जून को इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा और चुनाव अभियान की समीक्षा की बात कही जा रही है। हालांकि राजनीति पंडित इसके कुछ और ही मायने निकाल रहे हैं। राजनीति पंडितों का मामना है कि ये बैठक सिर्फ चर्चा और समीक्षा तक सीमित है ब्लकि चुनाव परिणाम को लेकर है। आइए जानते हैं क्या है इस…

Read More

चक्रवात रेमल के बाद मूसलाधार बारिश, तूफान और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर भारत में हाहाकार मचा दिया। अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग लापता हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, उत्तर भारत प्रचंड गर्मी का सामना कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई लापता हैं। ऐसे में संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। असम में चक्रवात ‘रेमल’ के बाद तेज हवा के साथ…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है. उन्हें अब 2 जून को कोर्ट के सामने सरेंडर करना होगा. बता दें कि सीएम केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन के लिए आगे बढ़ाने की अपील की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने उनकी यह याचिका स्वीकार ही नहीं की. सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन बढ़ाने की याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. रजिस्ट्री का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीएम को ट्रायल कोर्ट…

Read More

गरियाबंद। मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में किए गए 3 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक के गबन के मामले में आरोपी बनाए गए 11 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी है. मामले में गत दिवस स्वास्थ्य विभाग के पूर्व लिपिक वीरेंद्र भंडारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में वेतन के विभिन्न लाभांश के नाम पर जिला कोषालय से मिलीभगत कर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि निकाली गई थी. इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के उपरांत अपना प्रतिवेदन मैनपुर थाना में प्रस्तुत कर…

Read More

आगरा। आगरा के बोदला-बिचपुरी मार्ग स्थित एक इमारत में नीचे हॉस्पिटल और दूसरी मंजिल पर देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। मंगलवार की दोपहर जगदीशपुरा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दबिश दी। मौके से संचालिका सहित पांच महिलाएं और तीन पुरुष पकड़े गए। आरोपियों में बिल्डिंग का मालिक भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि उसे हर बात की जानकारी थी। मौके पर तलाश में शक्तिवर्धक दवाएं सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि बोदला-बिचपुरी मार्ग पर अमर पैलेस नाम से दो मंजिला इमारत है। इमारत का मालिक बोदला निवासी अमर…

Read More

रायपुर। देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं महसूस की जा रही हैं। नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा हैं। शुरुआत में जहाँ पारा 40 से 42 डिग्री के करीब था तो वही आज का पूर्वानुमान चिंताजनक हैं। बताया जा रहा हैं कि राज्य एक 21 जिलों में आज का तापमान 44 डिग्री या उससे ज्यादा होगा। मौसम विभाग ने इस नौतपे और बढ़ती गर्मीं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में जहां धुप का प्रकोप होगा तो रात में उमस की वजह से लोगों को…

Read More

सिक्किम। सिक्किम हाई कोर्ट ने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म की छुट्टी देने की घोषणा की है। अदालत का यह फैसला मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की पूर्व संध्या पर आया, जिसे बेहद स्वागत योग्य बताया जा रहा है। एचसी के चीफ जस्टिस बिस्वनाथ सोमद्दर की मंजूरी मिलने के बाद इसे लेकर मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसमें कहा गया कि महिला कर्मचारियों को महीने में 2-3 दिनों की मासिक धर्म की छुट्टी देने की घोषणा की गई है। मालूम हो कि सिक्किम छोटा हिमालयी राज्य है जो छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार में आगे रहा है। साथ ही,…

Read More

बिलासपुर। दो बसों की आमने सामने आपस में भिड़ंत हो गई. बस में सवार यात्रियों को चोट आई है. घायलों को आनन फानन में मस्तुरी स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है, मस्तूरी पुलिस मामले की जांच कर रही है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बस बिलासपुर से पामगढ़ की ओर जा रही थी और दूसरी बस पामगढ़ से बिलासपुर की ओर आ रही थी. तभी मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्री के पास दोनों बस की आपस मे भिड़ंत हो गई. दोनों बस एक ही बस सर्विस की बताई जा रही है. घटना…

Read More

रायपुर।  देशभर में आज मंगलवार को नौतपा का चौथा था। वहीं छत्तीसगढ़ में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में मंगलवार को दिनभर की गर्मी ने इस साल के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।बता दें, प्रदेश का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री मुंगेली जिले में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में 46 डिग्री, रायगढ़ में 46.3, सूरजपुर में 45.4, दुर्ग में 44.6, कोरबा में 44.5महासमुंद में 46.7 डिग्री और बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 43.5, राजनांदगांव में  45.0, कांकेर में 41.2, नारायणपुर में 40.1 और जगदलपुर में 38.5 डिग्री तापमान…

Read More

जयपुर। राजस्थान के जयपुर रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण का काम चल रहा है। इस कार्य के दौरान जयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 और 5 पर एयरपोर्ट कॉनकोर्स पर निर्माण कार्य के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा. किए गए कार्य के परिणामस्वरूप, मार्ग पर परिवर्तित ट्रेनों को मार्ग के कुछ स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टॉप प्राप्त होंगे। इसके चलते श्रीगंगानगर-बांद्रा ट्रेन 71 दिन तक जयपुर के लिए संचालित नहीं होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस 28 मई से 6 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। रास्ते…

Read More