Author: Akash Times
रायपुर। शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि अनवर ढेबर का बेटा है शोएब ढेबर जिसे आज EOW ने शराब घोटाले मामले की पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है। वही कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को भी EOW हिरासत में ले लिया है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज हो थी जिसके बाद उसे लगातार जेल में ही रहना पड़ा था जिसके बाद आज EOW ने मामलें…
असम। चक्रवात रेमल के कारण पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण इन राज्यों के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नदियों का पानी बढ़ने से सड़कें बह गईं, जिससे सामान्य जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में भूस्खलन के कारण इमारतें ढह गईं। पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल के प्रभाव से 2,140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1,700 बिजली के खंभे भी गिर गए। भारी बारिश के कारण असम के दीमा हसाओ जिले में हफलॉन्ग-सिलचर को जोड़ने वाली रोड बह गई। फिलहाल एक जून के…
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बड़ी खबर मिल रही है. 10वीं बोर्ड और प्रवेशिका का कल परिणाम जारी होगा. 29 मई को शाम 5 बजे बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा परिणाम जारी करेंगे. सैकण्डरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत है. बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके करीब 10 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के नतीजे घोषित करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैट्रिक के छात्रों का ओवरऑल पास…
चंडीगढ़। बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए उसे दोष मुक्त करार दिया है। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। गुरमीत राम रहीम के वकील जतिंदर खुराना ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बदल दिया है और इसमें शामिल सभी पांच लोगों को बरी कर दिया गया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में अपील…
दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के बाद एक और सूचना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मंगलवार को आई मंत्रा अस्पताल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने पांच से छ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। दिल्ली में पिछले ढाई साल में 77 घटनाएं विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले ढाई साल के…
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने साल 2025 तक छत्तीसगढ़ को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है। प्रदेशभर में लगातार तेजी से सामने आ रहे टीबी के मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलने वाली दवाएं भी खत्म हो रही हैं। इसकी वजह से टीबी मरीजों में एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) का असर हो रहा है। इसमें मृत्युदर 60 प्रतिशत तक है। वहीं कोरोना की तरह फैलने से यह स्वस्थ लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के की माने तो प्रदेश में साल 2024 में जनवरी…
दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (INDI) के घटक दलों के नेता लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन का आकलन करने के साथ-साथ चुनाव परिणाम से पहले अपनी रणनीति बनाने के लिए एक जून को बैठक कर सकते हैं। हालांकि, मतदान में अपने शीर्ष नेताओं की व्यस्तता के चलते तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेगी। आगामी एक जून को ही लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतगणना चार जून को होगी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई गई इस बैठक में विपक्षी नेता चुनाव नतीजों से पहले…
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के 27 भवन स्वामियों द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने पर आयुक्त ने कुर्की वारंट जारी कर कुर्की अधिकारी की नियुक्ति करते हुए 31मई तक राशि की वसूली करने के निर्देश दिये है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम को आर्थिक रूप से सबल बनाने संपत्तिकर की वसूली शत्प्रतिशत हो इसके लिए समय-समय पर राजस्व करो की वसूली की समीक्षा करते है। इसी दौरान उन्होने संपत्तिकर विभाग को निर्देशित किये थे कि लंबे समय से निगम का टैक्स जमा नहीं करने वाले भवन स्वामीयों की सूची जोनवार प्रस्तुत करे।…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जवान एक्शन मोड में हैं। नक्सल क्षेत्रों में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज फिर गुमलनार गांव से 15 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही एक IED भी बरामद की गई है। DRG बस्तर और गीदम थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि बीते सोमवार को बीजापुर से भी पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उस वक्त पुलिस थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरानपेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया।…
कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के पास दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सारा घटनाक्रम आज दोपहर लगभग 1 बजे का है। कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी गौरव ठाकुर, चमन तुली और मुस्सू पेशी के सिलसिले में कटघोरा न्यायालय गए हुए थे। यहां दोपहर करीब 1 बजे वह नाश्ता करने के लिए बाइक में सवार होकर न्यायालय के पास होटल की ओर जा रहे थे कि इसी समय एक कार यहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवारों ने बाइक के आगे खड़ी कर रास्ता रोका। बाइक के…
