Author: Akash Times

कोरबा 04 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन में विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए प्रचार करने अन्य संसदीय क्षेत्रों और राज्यों से कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आये लोगों को मतदान के 48 घंटे पहले वापस लौटना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार लोकसभा क्षेत्र की सीमा के बाहर से राजनैतिक प्रचार-प्रसार के लिए आये लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान के 48 घंटे पहले कोरबा लोकसभा सीमा क्षेत्र से बाहर जाना होगा। ऐसे व्यक्ति जो कोरबा लोकसभा क्षेत्र की आठो विधानसभाओं में से किसी भी विधानसभा के मतदाता नहीं हैं उन्हें भी मतदान के 48 घंटे…

Read More

गरियाबंद जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल में एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। दोनों एक ही फंदे पर पेड़ से लटके मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है।…

Read More

पीएम मोदी ने शनिवार 4 मई को पलामू और गुमला में जनसभा की। पलामू में पीएम ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गई। पीएम ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। परिवारवाद पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि…

Read More

कॉमेडियन भारती सिंह हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनके गॉल ब्लैडर में पथरी हो गई है। इसकी वजह से ऑपरेशन की भी नौबत आ गई। उन्हें पिछले तीन दिन से पेट दर्द की शिकायत थी। जब टेस्ट कराया तो गॉल ब्लैडर में स्टोन निकल गया। भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बीमारी पर बात कर रही हैं। इस दौरान वे अपने दो साल के बेटे को भी काफी मिस कर रही हैं। यह बात कहते हुए उनके आंसू भी निकल आए। टेस्ट कराया तो स्टोन निकला भारती सिंह ने कहा कि उन्हें पहले लगा…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। छात्राएं हॉस्टल के बाहर अव्यवस्था समेत अपनी लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए हंगामा मचाने लगीं। छात्राओं ने हॉस्टल का गेट तोड़ दिया और नारेबाजी करती हुईं बाहर निकल गईं। प्रदर्शन शनिवार तड़के 3.30 बजे तक चला। दरअसल, यूनिवर्सिटी में आयोजित जिला प्रशासन के स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जाने से वार्डन ने हॉस्टल की छात्राओं को रोक दिया, जिससे वे नाराज हो गईं। छात्राओं का कहना है कि यहां वार्डन हिटलर जैसा बर्ताव करती…

Read More

सक्ती में पुलिस ने IPL सट्टा खिलाने वाले मुख्य सटोरिया राहुल अग्रवाल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिकेट लाइन गुरु नामक ऐप से भाव पता करके सट्टा खिलाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 8 मोबाइल और 2 सिम कार्ड सहित लाखों रुपए का हिसाब जब्त किया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को काफी समय से क्षेत्र मे क्रिकेट सट्टा खिलाए जाने की जानकारी मिल रही थी। गुरुवार को थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नगरदा निवासी दूजराम अपने मोबाइल से ऑनलाइन IPL में सट्टा खिला रहा है,…

Read More

मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हिन्छापुरी के सहायक शिक्षक मनीष मिंज को मतदान ड्यूटी में अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित किया गया है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने लोकसभा निर्वाचन के दौरान शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक मनीष मिंज को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मिंज को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी और उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पथरिया होगा। तत्काल प्रभाव से निलंबन उप जिला निर्वाचन…

Read More

पलामू के बाद PM मोदी गुमला के सिसई में सभा कर रहे हैं। यहां की लोहरदगा सीट से BJP के प्रत्याशी समीर उरांव मैदान में हैं। इससे पहले पलामू की जनसभा में PM मोदी ने कहा कि वो संविधान में आंच नहीं आने देंगे। OBC, पिछड़े और दलितों के आरक्षण को छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने JMM- कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। PM ने लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से आज राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गया। नक्सलवाद…

Read More

दुर्लभ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ‘किन्नेरा’ का आविष्कार करने वाले पद्मश्री दर्शनम मोगिलैया आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्हें हैदराबाद में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करते हुए देखा गया। 73 साल के दर्शनम को साल 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। दर्शनम ने कहा कि सरकार से मिलने वाले हर महीने 10 हजार रुपए बंद हो गए हैं। उनकी और उनके बेटे की दवाई का खर्च ही 7 हजार रुपए महीना है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने किन्नेरा बजाना छोड़ दिया है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक…

Read More

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में शुक्रवार को कांग्रेस के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरुण रेड्डी के रूप में की गई है। वह तेलंगाना में कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग का नेशनल कोऑर्डिनेटर है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अरुण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नाम का अकाउंट चलाता है। उसने अमित शाह का फेक वीडियो फैलाने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी ने अपने फोन से अहम सबूत भी डिलीट किए हैं। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले गुरुवार…

Read More